लाइव न्यूज़ :

Bihar Result 2020: एग्जिट पोल होंगे गलत साबित! रुझानों में एनडीए को बहुमत, महगठबंधन की गाड़ी कहां फंसी, जानें

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2020 11:16 IST

Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार में एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी राज्य में अभी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 243 सदस्यों वाले विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरतरुझानों में एनडीए 126 सीटों पर आगे, महागठबंधन का भी सैकड़ा लेकिन बहुमत से दूर

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद जारी मतों की गिनती में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। इस बीच एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 

बिहार के 243 सदस्यों वाले विधानसभा के लिए महागठबंधन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां मुख्य चुनौती एनडीए के सामने पेश कर रही हैं। चुनाव के ठीक बाद आए कई एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था।

बहरहाल अब रुझानों में गणित बदलता दिख रहा है। अब तक आए 243 सीटों के रुझान में एनडीए 126 सीटों पर आगे है। वहीं, महागठबंधन ने 100 सीटों पर बढ़त कायम रखी है। खबर लिखे जाने तक महागठबंधन में आरजेडी 67 सीटों पर जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर आगे थी। लेफ्ट पार्टियां 9 सीटों पर आगे चल रही हैं। 

बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है। दूसरी ओर एनडीए में बीजेपी 72 सीटों पर आगे है। जेडीयू 47 सीटों पर आगे है। एनडीए से अलग होकर चुनाव में उतरी चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी ने 7 सीटों पर बढ़त कायम की है।

राघोपुर से तेजस्वी आगे पर तेजप्रताप हसनपुर में पीछे

बता दें कि बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे और आज मतों की गिनती हो रही है। ऐसे में अब तक के ट्रेंड अगर नतीजे में बदलते हैं तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बना सकता है।

लालू प्रसाद यादव के बेटों की बात करें तो राघोपुर में तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। महागठबंधन ने उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। हालांकि, हसनपुर (Hasanpur seat Result) से अच्छे संकेत आरजेडी के लिए नहीं हैं। यहां तेजप्रताप यादव ने शुरुआत में बढ़त बनाई थी लेकिन दूसरे राउंड में पिछड़ गए हैं। यहां से जेडीयू के प्रत्याशी राजकुमार राय आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020राष्ट्रीय रक्षा अकादमीमहागठबंधनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेडीयूकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र