लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Bypolls: बार-बार प्रत्याशी क्यों बदल रहे प्रशांत किशोर?, क्या चुनावी रणनीति में हो रहे फेल, तरारी और बेलागंज सीट उपचुनाव पर बदले उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2024 15:29 IST

Bihar Assembly Bypolls 2024: बिहार में विधानसभा की चार सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से कुछ दिन पहले, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बुधवार को ऐलान किया कि वह दो सीट पर अपने उम्मीदवार बदल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Bypolls: तरारी सीट से किरण सिंह चुनाव लड़ेंगी।Bihar Assembly Bypolls: उम्मीदवारी की घोषणा धूमधाम से की थी।Bihar Assembly Bypolls: बेलागंज से मोहम्मद अमजद को उम्मीदवार बनाया।

Bihar Assembly Bypolls 2024: चुनावी रणनीतिकार से सियासत में अपनी जगह बनाने जा रहे प्रशांत किशोरबिहार में पहले ही चुनाव में अपनी पार्टी जनसुराज के लिए रणनीति बनाने में फेल हो गए। पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा है। जनसुराज ने तरारी और बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बदल दिया है। तरारी विधानसभा उपचुनाव में लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह की जगह अब किरण सिंह ताल ठोकती नजर आएंगी। जबकि बेलागंज से मो. अमजद जन सुराज के नए उम्मीदवार होंगे। बता दें कि तरारी उम्मीदवार एसके सिंह बिहार के मतदाता नहीं थे, इसके कारण उनके चुनाव लड़ने पर संशय थी। वहीं अब पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी ने तरारी से अब  किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

किरण सिंह तरारी में एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार के साथ मुकाबला करेंगी। वहीं बेलागंज से जनसुराज ने पहले खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पीके ने बेलागंज के उम्मीदवार को भी बदल दिया है। बेलागंज से अब जन सुराज के नए उम्मीदवार मो. अमजद होंगे।

मो. अमजद पूर्व मुखिया और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2005 और 2010 में रहे हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में इसकी घोषणा की। वहीं, खिलाफत हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कहा कि वह उपचुनाव नहीं लड़ना चाहते। इस वजह से प्रशांत किशोर को बेलागंज सीट से भी उम्मीदवार को बदलना पड़ा।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाप्रशांत किशोरविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा