लाइव न्यूज़ :

भिवानी हत्याकांड: नासिर-जुनैद हत्या के आरोपी मोनू राणा और गोगी गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 10:42 IST

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब से कुछ ही देर में आईजीपी भरतपुर और एसपी भरतपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देभिवानी में हुए हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मोनू और गोगी को भरतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार भिवानी में नारिस और जुनैद की जिंदा जलाकर कर दी गई थी हत्या

भिवानी हत्याकांड: हरियाणा के भिवानी में हुए दर्दनाक हत्याकांड मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। भरतपुर पुलिस ने नासिर और जुनैद के अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी मोनू राणा और गोगी को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों पर 10 हजार का इनाम था। 

जानकारी के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब से कुछ ही देर में आईजीपी भरतपुर और एसपी भरतपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

क्या है भिवानी हत्याकांड मामला?

गौरतलब है कि इसी साल 15 फरवरी को जुनैद और नासिर जिनकी उम्र 35 और 25 साल थी वह गायब हो गए थे। लापता होने के अगले दिन 16 फरवरी को दोनों का शव पुलिस को बरामद हुआ था जो बुरी तरह से जला हुआ था।

दोनों के शव हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में मिला था। पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या का आरोपी मोनू है, जो कि बजरंग दल का मंडल अध्यक्ष है। मामले में पुलिस ने बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने नारिस और जुनैद को गाड़ी में आग लगाकर मार डाला था। दोनों मृतक राजस्थान के भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले थे। 

टॅग्स :भिवानीराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र