लाइव न्यूज़ :

बांग्ला कवि नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का निधन, 'नंगा राजा' कविता के लिए मिला था साहित्य अकादमी पुरस्कार

By भाषा | Published: December 25, 2018 6:55 PM

नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का जन्म अविभाजित बंगाल के फरीदपुर में 1924 में हुआ था। नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती आधुनिक बांग्ला साहित्य के क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति थे। कविता की उनकी पहली पुस्तक ‘नील निर्जन’ 1954 में उस समय प्रकाशित हुई थी जब वह 30 साल के थे।

Open in App

कोलकाता, 25 दिसंबर: मशहूर बांग्ला कवि नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का दिल का दौरा पड़ने के कारण यहां एक अस्पताल में सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 94 साल के थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ सहित उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें नौ दिसंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उन्होंने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने रात में करीब 12.25 मिनट पर अंतिम सांस ली। चक्रवर्ती के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। उनके पत्नी का इस साल जनवरी में निधन हो गया था। 

अविभाजित बंगाल के फरीदपुर में 1924 को जन्मे चक्रवर्ती आधुनिक बंगाली साहित्य के क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति थे। कविता की उनकी पहली पुस्तक ‘नील निर्जन’ 1954 में उस समय प्रकाशित हुई थी जब वह 30 साल के थे।

सामाजिक ताने-बाने का मखौल बनाने वाली उनकी कविता ‘उलंगा राजा’ (नंगा राजा) के लिए उन्हें 1974 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। चक्रवर्ती ने 47 से अधिक पुस्तक लिखी थी जिसमें से अधिकांश बच्चों की थी। इसके अलावा उन्होंने 12 उपन्यास और विभिन्न मुद्दों पर कई आलेख लिखे थे। 

नीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी दिग्गज कवि को श्रद्धांजलि दी है। कवि सुबोध सरकार ने चक्रवर्ती के निधन को एक ‘बड़ी व्यक्तिगत क्षति’ करार दिया। 

जाने-माने लेखक शिरशेंदु मुखोपाध्याय ने याद किया है कि कैसे चक्रवर्ती ने बच्चों की एक पत्रिका के संपादक के तौर पर उन्हें गल्प लिखने के लिए प्रेरित किया। मुखोपाध्याय ने उनके निधन से ‘शून्य पैदा’ होने की बात कही है।

लोगों के अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चक्रवर्ती का पार्थिव शरीर यहां रविन्द्र सदन में शाम तक रखा जाएगा। उनके निधन पर लेखक नवनीता देव सेन और कवि शंखा घोष ने भी शोक व्यक्त किया। 

मंत्री ने कहा कि इसके बाद उनका शव कुछ देर के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा और इसके बाद तोप की सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीMeena Kumari Death Anniversary: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी दुनिया छोड़ने से पहले गुलजार के लिए छोड़ गई थी ये कीमती चीज, वजह जान हो जाएंगे हैरान

ज़रा हटकेBihar: अंतिम संस्कार से पहले 'लाश' हुई जिंदा, देखें वीडियो

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 76वीं पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि, राजघाट पहुंच पुष्पांजलि की अर्पित

बॉलीवुड चुस्कीSidharth Shukla Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए फैन्स, पुण्यतिथि के दिन सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल अब 'केजरी-भ्रष्टाचार-वाल' हैं, जेल से बचने के लिए उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया है", शिवराज सिंह चौहान ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस वोट की राजनीति में इतनी गिर गई है...", उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विपक्षी दल पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी कम से कम एक चुनाव तो बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर लड़ें", प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री की दी चुनौती

भारतMumbai hoarding collapse: एक रेप मामले में आरोपी है भावेश भिंडे, जानें एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के बारे में

भारतजयशंकर का पश्चिमी मीडिया पर कटाक्ष- "चुनाव परिणाम तय करने के लिए अदालत जाने वाले देश हमें दे रहे हैं ज्ञान"