लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा डालने लगी है वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर डोरा, ईद के मौके पर भेजा निमंत्रण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2025 15:20 IST

Eid 2025: दरअसल, बिहार की सियासत में वह महाबली योद्धा कोई और नहीं बल्कि वीआईपी चीफ मुकेश सहनी हैं।

Open in App

Eid 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की कोशिश है कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी उसके साथ आ जाएं। इसके लिए सहनी को भाजपा ने ईद के कार्यक्रम का न्योता भेजा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल खुद मुकेश सहनी को न्योता देने उनके घर पहुंचे। इसको लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। चर्चा है कि मुकेश सहनी जल्द ही महागठंबधन छोड़कर एनडीए में वापसी कर सकते हैं। 

इसको लेकर वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति से जब सवाल किया गया तो उन्होंने काफी गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता का पर्व है जिसमें हिंदू, मुस्लिम मिलकर मनाते हैं। यह त्योहार दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाने का दिन है। वीआईपी प्रवक्ता ने कहा कि यह अल्लाह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देने का दिन है।

ईद दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का दिन है। वहीं सहनी बीते कुछ दिनों से महागठबंधन से नाराज बताए जा रहे हैं। वह हाल ही में लालू यादव की इफ्तार पार्टी में भी नहीं शामिल हुए थे। हालांकि, वीआईपी की ओर से सफाई में कहा गया था कि सहनी उस दिन अपनी पार्टी के इफ्तार कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर में थे।

वैसे भी बिहार की सियासत में कब कौन किस पाले में जाकर खड़ा हो जाए, ये कहना बड़ा मुश्किल होता है। दरअसल, बिहार की सियासत में वह महाबली योद्धा कोई और नहीं बल्कि वीआईपी चीफ मुकेश सहनी हैं। मुकेश सहनी ने हर चुनाव में अपनी ताकत को दिखाया है।

वह अगर एनडीए के खेमे होते हैं तो जीत की गारंटी बढ़ जाती है। वहीं अगर महागठबंधन के साथ रहें तो उसे भी शर्मनाक हार से बचा लेते हैं। बीते दो लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

टॅग्स :ईदबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतगुजरात नगर निगम चुनाव 2026: अहमदाबाद में 192 में से 158, राजकोट में 72 में से 65 और सूरत में भाजपा ने 127 में से 115 सीटें जीतकर रचा इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतExit poll results 2026: बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिल पोल रिजल्ट की तारीख, समय