लाइव न्यूज़ :

Baroda Assembly By-election Results: भाजपा प्रत्याशी और रेसलर योगेश्वर दत्त 10,330 वोट से पीछे 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 14:32 IST

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जो 20 चरण में पूरी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोहना और सोनीपत मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।रोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवम्बर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। आयोग के अनुसार भाजपा प्रत्याशी और रेसलर योगेश्वर दत्त 10,330 वोट से पीछे चल रहे हैं।

हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल शुरुआती रुझानों में भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी योगेश्वर दत्त से 10,330 मतों से आगे हैं। बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। वहां 20 दौर की मतगणना होगी।

हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त 10,330 मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल 11वें दौर की मतगणना के बाद भी दत्त पर बढ़त बनाए हुए हैं। 11वें दौर की मतगणना के बाद नरवाल को 35,301 वोट मिले थे जबकि दत्त को 24,971 मत ही पड़े। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मलिक को 3548 वोट मिले हैं, जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 3241 मत हासिल हुए हैं।

मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। वहां 20 दौर की मतगणना होगी

बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। वहां 20 दौर की मतगणना होगी। अधिकारियों के मुताबिक, सोनीपत के मोहाना में स्थित मतगणना केंद्र में तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस सीट पर तीन नवंबर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार चुनाव जीते थे।

बरोदा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बरोदा सीट को जीतना चाहेगी, वहीं कांग्रेस इसे बचाने में लगी हुई है। यह उपचुनाव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है, क्योंकि जाट बहुल यह सीट, रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई सीट के पड़ोस में है जहां से वह स्वयं विधायक हैं। यह उपचुनाव इंडियन नेशनल लोकदल के लिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी 2019 के विधानसभा चुनाव में 90 में से एक सीट जीत पाई थी। बहरहाल, भाजपा ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में विधानसभा की 90 सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की थी और बाद में दुष्यंत चौटाला की जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जजपा ने 10 सीटे जीतें थीं।

अधिकारियों के मुताबिक, सोनीपत के मोहाना में स्थित मतगणना केंद्र में तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस सीट पर तीन नवंबर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार चुनाव जीते थे।

मोहना और सोनीपत मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई

उन्होंने बताया कि मोहना और सोनीपत मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवम्बर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी। हुड्डा ने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने इस बार इंदु राज नरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बरोदा से भाजपा के उम्मीदवार पहलवान योगेश्वर दत्त हैं।

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदान शाम छह बजे संपन्न हुआ। कुल 68 प्रतिशत मतदााताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 68.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से जीत दर्ज की थी। बरोदा उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

टॅग्स :उपचुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र