लाइव न्यूज़ :

भाजपा ज्वाइन करने पर तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा को धमकी, पति शीरन रजा खान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2022 17:29 IST

भाजपा नेता निदा खान ने कहा कि एक पारिवारिक शादी के दौरान, मेरे रिश्तेदारों ने मुझे बीजेपी छोड़ने के लिए मजबूर किया। मैं भीड़ से घिरी हुई थी और मुझे मामूली चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली का कोई भी मुसलमान बीजेपी का समर्थन नहीं करता है।ससुराल वालों और कुछ रिश्तेदारों ने मुझे भाजपा छोड़ने के लिए कहा।मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

लखनऊः पुलिस ने तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खान को भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।

 

जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें खान के पति शीरन रजा खान और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। रजा खान ने निदा को फौरी तौर पर तीन बार तलाक बोलकर ‘तलाक’ दिया था। निदा ने बताया, ‘‘मैं 26 मार्च को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गई थी, जहां मेरे ससुराल वालों और कुछ रिश्तेदारों ने मुझे भाजपा छोड़ने के लिए कहा।

उन्होंने ऐसा न करने पर मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।’’ स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त निदा खान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई और पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सदस्य भी हैं। अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज की शिकायत दर्ज कराने के बाद निदा सुर्खियों में आईं थीं।

खान ने आरोप लगाया है कि बरेली के एक प्रभावशाली धार्मिक परिवार से आने वाले उनके पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया था। तब से निदा अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। इन मामलों की सुनवाई बरेली की स्थानीय अदालत में चल रही है। बरेली पुलिस के अनुसार, सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPतीन तलाक़योगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह