लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद विध्वंसः सीएम चौहान का ट्वीट-अंतत: सत्य की विजय, सिंधिया बोले- 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2020 15:49 IST

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि न्यायालय का निर्णय सिर माथे है। पूरे इतिहास को मद्देनजर रखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सत्य की जीत हुई है जैसा कि मैं हमेशा कहता रहता हूं कि 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं'। न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं!तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत,महात्मा,वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, वो निर्मूल सिद्ध हुए हैं।मोहसिन रज़ा ने कहा कि बाबरी केस में 28 वर्षों के बाद आज जिस तरह से पूरे देश ने देखा कि आज फिर एक बार न्याय की जीत हुई है।

नई दिल्ली/भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अंतत: सत्य की विजय हुई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत,महात्मा,वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, वो निर्मूल सिद्ध हुए हैं। विशेष अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं!

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि न्यायालय का निर्णय सिर माथे है। पूरे इतिहास को मद्देनजर रखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सत्य की जीत हुई है जैसा कि मैं हमेशा कहता रहता हूं कि 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं'। न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

मोहसिन रज़ा ने कहा कि बाबरी केस में 28 वर्षों के बाद आज जिस तरह से पूरे देश ने देखा कि आज फिर एक बार न्याय की जीत हुई है। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और जो इस केस में आरोपी थे उन सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कोर्ट में जाकर ये बता दिया कि अभी भी न्याय का राज है, कानून का राज है।

 बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी अभियुक्तों को बरी करने के सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि ‘अंतत: सत्य की विजय हुई है।’

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: सत्य की विजय हुई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत, महात्मा, वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, वो निर्मूल सिद्ध हुए हैं। विशेष अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं।’’

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘यह निर्णय उन्हीं अन्य फैसलों के अनुरूप हैं जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उनके सपने का मार्ग प्रशस्त किया। सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं। आज एक बार फिर सत्य की जीत हुई है। भारतीय न्यायपालिका की जय।’’

गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए सभी 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश एस. के. यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्याअयोध्या विवादअयोध्या फ़ैसलाशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियायोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र