लाइव न्यूज़ :

बाबरी फैसला: दिल्ली सहित पूरे देश में कड़ी निगरानी, लखनऊ और अयोध्या सहित कई शहर में हाई अलर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2020 13:38 IST

लखनऊ से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिला पुलिस प्रमुखों को फैसले के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति का सामना करने के लिए बल सतर्क और सतर्क मोड में रखने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत (अयोध्या मामले) द्वारा दिया जाने वाला बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसले के मद्देनजर राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया है।पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लखनऊ के साथ-साथ अयोध्या में भी लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखें लखनऊ में सिविल पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी हाई कोर्ट कैंपस के बाहर तैनात हैं।

नई दिल्लीः अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए पर फैसला आ गया है। देश के कई शहर में सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यूपी पुलिस ने फैसले के मद्देनजर बुधवार को लखनऊ में विशेष सीबीआई अदालत (अयोध्या मामले) द्वारा दिया जाने वाला बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसले के मद्देनजर राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिला पुलिस प्रमुखों को फैसले के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति का सामना करने के लिए बल सतर्क और सतर्क मोड में रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और अयोध्या सहित अन्य संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल आरक्षित रखा गया है।

घटनाक्रम से अवगत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लखनऊ के साथ-साथ अयोध्या में भी लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखें और फैसले से पहले और बाद में सभा की अनुमति न दें। उन्होंने कहा, "लखनऊ में सिविल पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी हाई कोर्ट कैंपस के बाहर तैनात हैं।"

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को फैसले के मद्देनजर वह राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी निगरानी

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बहुचर्चित बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को फैसले के मद्देनजर वह राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी निगरानी रख रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘ हम शहर भर में सुरक्षा की दृष्टि से नजर बनाए हुए हैं।’’

गौरतलब है कि अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत 32 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

बाबरी फैसला : कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया अदालत परिसर

अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले अदालत परिसर को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। उच्च न्यायालय के कैसरबाग स्थित पुराने परिसर में विशेष सीबीआई अदालत के आसपास ज्यादातर चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई और कैसरबाग बस अड्डे की तरफ जाने वाली बसों का रास्ता भी बदला गया। अदालत परिसर की ओर जाने वाली सड़कों पर भी यातायात को बेहद नियंत्रित रखा गया है।

मामले के अभियुक्तों ने अदालत परिसर में पहुंचना शुरू किया तो मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उनकी समुचित जांच करने के बाद ही उन्हें दाखिल होने दिया। अभियुक्तों के समर्थकों को बैरिकेडिंग के दूसरी ओर ही रोक लिया गया। मीडिया को भी उच्च न्यायालय परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

आसपास की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। पुलिसकर्मी जन संबोधन प्रणाली के जरिए मीडिया कर्मियों को बैरिकेड के पीछे रहने की हिदायत देते रहे।

अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत बुधवार को फैसला सुनाने जा रही है। मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत 32 अभियुक्त हैं।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्यादिल्लीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशीउमा भारतीबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र