लाइव न्यूज़ :

Baba Siddique Murder: बिश्नोई गैंग से जुड़े बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार, मुंबई पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2024 07:41 IST

 Baba Siddique Murder: सिद्दीकी बाबा को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर वाई श्रेणी कर दी गई थी.

Open in App

 Baba Siddique Murder:  महाराष्ट्र एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। कथित तौर पर 2 हमलावरों ने सिद्दीकी पर तबाड़तोड़ फायरिंग की जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस फौरन एक्शन में आ गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने उन पर दो से तीन राउंड फायरिंग की। एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे यह घटना निर्मल नगर में हुई। इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच मुंबई पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, शनिवार 12 अक्टूबर की रात को हुई इस हत्या की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि वह हर एंगल से केस की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे हत्या में लॉरेंस बिश्नोई के संभावित पहलू की भी जांच कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान, जिनके सिद्दीकी के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर धमकियों का सामना कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिंदे ने कहा, "यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है,"।

हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए...मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी...आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी..."

पुलिस के मुताबिक, सिद्दीकी बाबा को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर वाई श्रेणी कर दी गई थी।

कई विपक्षी नेताओं ने सिद्दीकी की हत्या पर चिंता व्यक्त की और महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया।

टॅग्स :मुंबई पुलिसMumbai Police's Crime Branchहत्याएकनाथ शिंदेEknath ShindeLawrence
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?