लाइव न्यूज़ :

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दक्षिण दिल्ली स्थित ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट आए हैं। उन्हें 17 जून को खुदकुशी की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया था कि 81 वर्षीय प्रसाद ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पी ली थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रसाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटे और आराम कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार प्रसाद ने पुलिस को बताया था कि उन्हें अनेक लोग फोन करके यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। इससे वह परेशान हो गये और यह कदम उठाया। इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

प्रसाद ने घर लौटने के बाद कहा, ‘‘मुझे बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। मैं चाहता हूं कि वासन हमेशा खुश रहे और हमें अपने हाल पर छोड़ दीजिए।’’

हालांकि वासन ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि उन्हें पता नहीं कि कौन लोग प्रसाद को फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कैसे पता होगा कि कौन लोग उन्हें फोन कर रहे हैं और मुझसे माफी मांगने को क्यों कह रहे हैं? जब मैंने उन्हें मीडिया में मुझसे माफी मांगते देखा तो मैं उनसे मिलने गया था। उन्होंने मुझसे खेद जताया। मुझे बुरा लगा और कहा कि वह बड़े हैं और ऐसा नहीं करें।’’

प्रसाद पिछले साल तब खबरों में आये थे जब एक वीडियो में उन्हें ढाबे पर कम ग्राहक आने और आर्थिक परेशानी होने की बात करते सुना गया था। इसके बाद उन्हें पूरे देश से आर्थिक मदद मिलने लगी और उनके ढाबे पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गयी। वह वीडियो सोशल मीडिया पर गौरव वासन ने ही बनाकर डाला था।

बाद में प्रसाद ने मदद से मिले पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वासन के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी। प्रसाद ने एक रेस्तरां भी खोल लिया लेकिन वह नहीं चला और बंद करना पड़ा। तब प्रसाद अपने ढाबे पर ही लौट आए और उन्होंने वासन से माफी मांगी। इसके बाद वासन उनसे मिलने पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं