लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के बाद नाबालिग दलित लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:49 IST

Open in App

बैतूल (मप्र) 19 जनवरी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद 38 वर्षीय आरोपी ने उसे गड्ढे में जिंदा दफनाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़िता को उपचार के लिये नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने आज बताया कि यह घटना सोमवार शाम को जिले के सारणी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसपी ने शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की अपने खेत पर शाम को पानी की मोटर का स्विच बंद करने के लिये गयी थी। वहां उसे अकेला पाकर पास के खेत मालिक सुनील वर्मा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

प्रसाद ने बताया कि अपराध को छिपाने के लिये आरोपी ने बाद में बालिका को घसीटकर एक नाले के पास एक गड्ढे में फेंक दिया और फिर पत्थरों और कांटेदार झाड़ियों से उसे ढक दिया।

उन्होंने बताया कि जब देर शाम बालिका घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पीड़िता की बहन गड्ढे के पास पहुंची तो उसे किसी के दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दी।

एसपी ने बताया कि इस पर उसने तुरंत अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया और झाड़ियों और पत्थरों को हटाने के बाद पीड़िता को घायल अवस्था में गड्ढे से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि परिजन पहले लड़की को घोड़ाडोंगरी के सिविल अस्पताल लेकर गये तथा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चूंकि बालिका की हालत गंभीर थी इसलिये उसे उपचार के लिये नागपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया।

एसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंवि, एसटी/एससी अत्याचार निवारण अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गांव से गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग