लाइव न्यूज़ :

Assam Panchayat Elections: परिसीमन के बाद पहली बार इलेक्शन?, 18036682 मतदाता, 25007 मतदान केंद्र, 27 जिला, 2 और 7 मई को मतदान, 11 मई को मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 21:54 IST

Assam Panchayat Elections: पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिले में मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देAssam Panchayat Elections: 90,71,264 पुरुष, 89,65,010 महिलाएं और 408 अन्य शामिल हैं।Assam Panchayat Elections: 25007 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।Assam Panchayat Elections: 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

गुवाहाटीः निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद असम में पहली बार होने वाले पंचायत चुनावों के लिए 27 जिलों में दो मई और सात मई को दो चरणों में मतदान होगा। राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 अप्रैल को होगी, जबकि नामांकन वापसी के लिए 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन (17 अप्रैल को) दोपहर तीन बजे के बाद किया जाएगा। कुमार के मुताबिक, दोनों चरणों की मतगणना 11 मई को होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिले में मतदान होगा।

कुमार के अनुसार, दूसरे चरण में धुबरी, दक्षिण सलमारा, मनकचर, गोलपारा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (महानगर), होजई नगांव, मोरीगांव और दरांग में वोट डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि असम के सात जिले संविधान की छठी अनुसूची के तहत आते हैं।

जहां स्वायत्त परिषद के चुनाव होते हैं। कुमार ने बताया कि कुल 1,80,36,682 मतदाता, जिनमें 90,71,264 पुरुष, 89,65,010 महिलाएं और 408 अन्य शामिल हैं, 25,007 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।

टॅग्स :असमपंचायत चुनावहेमंत विश्व शर्माBJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र