लाइव न्यूज़ :

असम: नागरिकता साबित करने की लड़ाई के बीच शख्स ने आत्महत्या की, एनआरसी में शामिल हुआ था नाम

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 07:47 IST

अधिकारियों ने बताया कि बोरखाल गांव के मणिक दास के परिवार ने दावा किया है कि दास को, अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए अधिकरण की कार्यवाही का सामना करने के दौरान मानसिक प्रताड़ना और परेशानी झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमणिक दास के परिवार ने दावा किया है कि दास को मानसिक प्रताड़ना और परेशानी झेलनी पड़ी।बेटे ने कहा कि नाम असम एनआरसी में आने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था।

मोरीगांव (असम): राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में नाम होने के बावजूद विदेशी (नागरिक)अधिकरण में मुकदमा लड़ रहे 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मोरीगांव जिले में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि बोरखाल गांव के मणिक दास के परिवार ने दावा किया है कि दास को, अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए अधिकरण की कार्यवाही का सामना करने के दौरान मानसिक प्रताड़ना और परेशानी झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि दास रविवार से लापता थे और मंगलवार शाम को उसके घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ उनका शव मिला।

उनके बेटे कार्तिक दास ने कहा कि एनआरसी प्रकाशित होने और हमारे सभी नाम असम एनआरसी में आने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था। हमें नहीं पता कि पुलिस ने उन्हें नोटिस क्यों भेजा और मामला दर्ज किया। मेरे पिता का नाम एनआरसी में आया था। पूरी प्रक्रिया के कारण वह निराश हो गया और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। 

उन्होंने सवाल उठाया कि असम एनआरसी में जगह बनाने वालों को अगर विदेशी या बांग्लादेशी माना जाता है तो एनआरसी कराने का क्या फायदा?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, माणिक दास के अंतिम एनआरसी दस्तावेज से पता चलता है कि वह और उनके परिवार के सदस्य वास्तव में असम एनआरसी में शामिल थे। अगस्त 2019 में असम एनआरसी प्रकाशित होने के महीनों बाद, उन्हें फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल का नोटिस 20 नवंबर, 2019 को जारी किया गया था।

असम सीमा पुलिस ने दास के खिलाफ 2004 में एक विदेशी होने का संदेह करते हुए एक मामला दर्ज किया था और उन्हें नोटिस देने में 15 साल लग गए।

मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक अपर्णा नटराजन ने कहा कि उनके परिवार ने 30 जनवरी को जगी रोड थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, अगले दिन उसका शव मिला था। पोस्टमॉर्टम हो चुका है। हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :असमएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)हेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला