लाइव न्यूज़ :

असमः कांग्रेस ने उम्मीदवारों को स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:11 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात अप्रैल असम कांग्रेस ने बुधवार को मांग की कि पूरे प्रदेश में स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जाएं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नितिन खाडे को एक पत्र लिखकर यह मांग की। उन्होंने कहा कि जिन स्ट्रॉंग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) रखी गयी हैं, वहां के सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच मुहैया करायी जाए ताकि यह प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बन सके।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर "भाजपा के निर्देशों के अनुसार" काम करने का भी आरोप लगाया।

बोरा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद, जब ईवीएम से जुड़े कई मुद्दे सामने आए थे, तब चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया था कि तीसरे चरण में ऐसी कोई घटना नहीं होगी। लेकिन कल तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी ईवीएम के निजी गाड़ियों में ले जाने की हमें खबरें मिल रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ "हमें लगा था कि चुनाव आयोग अपनी गलतियों से सीखेगा, लेकिन हम गलत थे। यह साबित करता है कि चुनाव आयोग भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम करता है। यह निष्पक्ष नहीं है।"

बोरा ने कहा कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में कई स्थानों पर चुनाव अधिकारी बिना सुरक्षा कर्मियों के ईवीएम ले जा रहे थे।

कांग्रेस नेता ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम तेजपुर से अमीनगांव में एक स्ट्रांग रूम तक कथित तौर पर ले जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम में भाजपा द्वारा गड़बड़ी की जा सकती है क्योंकि ‘‘वह हार रही है और अब वह किसी भी तरीके से जीत चाहती है।’’

बोरा ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि निर्वाचन अधिकारी पहले से ही अपने कार्यालय से इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसलिए तकनीकी रूप से ऐसा किया जा सकता है। इसके अलावा, यह अवैध नहीं है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 28 मार्च को सीईओ को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि स्ट्रांग रूम के सामने पार्टी के उम्मीदवारों को आवंटित परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। लेकिन इस पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

बोरा ने कहा, "इस समय लोगों में जागरूकता अधिक है। वे राज्य भर में निजी कारों में ईवीएम ले जाने और गड़बड़ियों का पता लगा रहे हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि वे स्ट्रांग रूम के बाहर सतर्क रहें ताकि वहां रखी गयी ईवीएम मशीनों में कोई हेरफेर नहीं हो सके।’’

उन्होंने मंगलवार को बरखेड़ी, जलुकबारी, पूर्वी गुवाहाटी और पश्चिम गुवाहाटी की अप्रिय घटनाओं का जिक्र करते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

बोरा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के खिलाफ दायर शिकायतों पर चुनाव आयोग की "निष्क्रियता" को लेकर भी नाराजगी जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित