लाइव न्यूज़ :

क्या गारंटी राहुल गांधी मुझसे पहले जेल नहीं जाएंगे?, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा बोले-किसी राज्य में आकर कहना राष्ट्रीय नेता को शोभा नहीं देता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 22:09 IST

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘किसी राज्य में आकर यह कहना कि वह किसे जेल भेजेंगे या किसे नहीं, एक राष्ट्रीय नेता को शोभा नहीं देता... यह साबित करता है कि मैं कितना महत्वपूर्ण हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय नेता को इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।क्या गारंटी है कि राहुल गांधी मुझसे पहले जेल नहीं जाएंगे?कमरे में हुई बैठक में कहा था कि मुख्यमंत्री को जेल भेजा जाएगा।

गुवाहाटीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के यह दावा करने के एक दिन बाद कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को भ्रष्टाचार को लेकर जनता जेल में डाल देगी, भाजपा नेता ने बृहस्तिवार को कहा कि क्या गारंटी है कि ऐसा होने से पहले, कांग्रेस नेता सलाखों के पीछे नहीं होंगे। शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्रीय नेता को इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।

गांधी ने बुधवार को गुवाहाटी के पास चायगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान दावा किया था कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार को उनके भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा एवं राज्य की जनता शर्मा को जेल में डाल देगी। कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘क्या गारंटी है कि राहुल गांधी मुझसे पहले जेल नहीं जाएंगे?’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘किसी राज्य में आकर यह कहना कि वह किसे जेल भेजेंगे या किसे नहीं, एक राष्ट्रीय नेता को शोभा नहीं देता... यह साबित करता है कि मैं कितना महत्वपूर्ण हूं।’’ चायगांव बैठक के संबंध में शर्मा ने दावा किया था कि गांधी ने राज्य के शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में कहा था कि मुख्यमंत्री को जेल भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लिखकर ले लीजिए, हिमंत विश्व शर्मा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा’ - विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान बिल्कुल यही शब्द कहे।’’ गांधी की टिप्पणी के सार्वजनिक होने से कुछ घंटे पहले ही शर्मा ने यह पोस्ट किया।

शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता ‘‘सुविधाजनक रूप से भूल गए’’ कि वह खुद देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। उसी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस दावे पर कि राज्य सरकार ने कोई नौकरी नहीं दी है, मुख्यमंत्री ने आज कहा, ‘‘मैंने नौकरी दी है या नहीं, असम के लोग यह जानते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम असम के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और जनता यह जानती है।

भाषण देने से कुछ नहीं बदलेगा।’’ भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने अब दावा किया है कि उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में पहले ही यह आंकड़ा पार कर लिया है तथा अगले साल उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले और अधिक नौकरियां दी जाएंगी। 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र