लाइव न्यूज़ :

गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, अशोक गहलोत ने दिया बड़ा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2022 10:56 IST

अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी ने उनसे ये साफ कर दिया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। गहलोत ने साथ ही कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, ये तय हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा- राहुल गांधी का मानना है कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस का अगला अध्यक्ष नहीं बनना चाहिएराहुल गांधी से केरल में मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा- गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा अध्यक्ष पद का चुनाव।अशोक गहलोत ने ये भी कहा कि उनका चुनाव लड़ना तय है, जल्द नामांकन दाखिल करेंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री और अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव गांधी परिवार नहीं लड़ेगा। इसके साथ ही गहलोत ने इसकी भी पुष्टि कर दी कि वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं और जल्द ही नामांकन की तारीख बताएंगे।

'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए केरल में मौजूद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा, 'मैंने राहुल गांधी से कई बार दूसरों के प्रस्ताव को मानने और कांग्रेस अध्यक्ष बनने की गुजारिश की। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि गांधी परिवार से कोई भी अगला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।'

गलहलो ने कहा, 'राहुल जी ने मुझसे कहा, 'मुझे पता है कि वे चाहते हैं कि मैं प्रमुख बनूं और मैं उनकी इच्छाओं का सम्मान करता हूं, लेकिन मैंने एक कारण से फैसला किया है कि एक गैर-गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए।'

मैं लड़ूंगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने इस बात का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह तय है कि मैं (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही तारीख तय करूंगा (नामांकन दाखिल करने के लिए)। देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है।'

माना जा रहा है कि 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा। दरअसल, शशि थरूर ने भी चुनावी समर में उतरने के लगभग स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। लोकसभा सदस्य थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। 

टॅग्स :कांग्रेसअशोक गहलोतराहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र