लाइव न्यूज़ :

नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए बोले केजरीवाल- एमसीडी चुनाव को भाजपा की 'भारी मशीनरी' ने बना दिया मुश्किल

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 10, 2022 13:25 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘भारी मशीनरी’’ ने इसे आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने भाजपा पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप ने सकारात्मक राजनीति की और 'हमारे काम' के बारे में बात की।उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव बहुत-बहुत मुश्किल था।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान "भारी मशीनरी" तैनात की थी, एमसीडी को अभी तक आप द्वारा लड़े गए सबसे कड़े मुकाबलों में से एक बना दिया था। नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप सकारात्मक राजनीति करती है। 

उन्होंने आगे कहा, "यह चुनाव बहुत कठिन था। कुछ लोग कहते हैं कि यह एक आसान चुनाव था, लेकिन ऐसा नहीं था। जिस तरह से उन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची और जिस तरह से उन्होंने हमारे खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, यह हमारे द्वारा लड़ा गया अब तक का सबसे कठिन चुनाव था।"

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा, "चुनाव प्रचार के दौरान तैनात की गई भारी भाजपा मशीनरी ने एमसीडी चुनाव को आप द्वारा लड़ा गया अब तक का सबसे कठिन चुनाव बना दिया।" जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने मीडिया पर हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करने का दबाव डाला।

उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और अपने काम की बात करते हैं। भाजपा ने नकली वीडियो और जेल में बंद एक ठग के पत्रों के माध्यम से हमें अपने काम की चर्चा करने की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने जिस तरह से मीडिया पर दबाव डाला, उन्होंने मीडिया को डांटा और उसकी बांह मरोड़ दी, उन्होंने हमारे खिलाफ गलत सूचना अभियान चलाया। रोज सुबह 9 बजे एक नया फेक वीडियो आता था।"

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उच्च-दांव वाले निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीन ली। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 104 वार्ड जीते।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र