लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के ऊपर काम का भारी दबाव, 17 जजों की जगह केवल काम कर रहे नौ जज काम

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2019 09:06 IST

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में नौ न्यायाधीशों में से केवल दो न्यायाधीश श्रीनगर विंग में बंदी प्रत्यक्षीकरण की रिटों को सुनने के लिए नियुक्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट इस समय मुकदमों की आई बाढ़ के चलते भारी दबाव का सामना कर रहा है। दरअसल, प्रदेश में प्रतिबंधात्मक हिरासत को खत्म करने के लिए 250 से अधिक रिटें लगाई हैं। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित हुए अभी एक महीना ही हुआ है हाईकोर्ट के ऊपर काम का भारी दवाब है।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट इस समय मुकदमों की आई बाढ़ के चलते भारी दबाव का सामना कर रहा है। दरअसल, प्रदेश में प्रतिबंधात्मक हिरासत को खत्म करने के लिए 250 से अधिक रिटें लगाई हैं। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित हुए अभी एक महीना ही हुआ है हाईकोर्ट के ऊपर काम का भारी दवाब है क्योंकि 17 न्यायाधीशों की जगह नौ न्यायाधीश ही काम कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि इस साल दो अलग-अलग मौकों पर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने रिक्त पदों को भरने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में सात नामों को आगे बढ़ाया, लेकिन उनकी आज तक नियुक्ति नहीं हुई।

इधर, सुप्रीम कोर्ट ने घाटी से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मित्तल से हाईकोर्ट में न्यायिक पहुंच पर रिपोर्ट मांगी है। इस महीने की एक याचिका पर सुनवाई में भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने इसे एक गंभीर मामला बताया था और कहा था कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मैं व्यक्तिगत रूप से जम्मू-कश्मीर जाऊंगा और जांच करूंगा ।

बता दें, हाईकोर्ट में नौ न्यायाधीशों में से केवल दो न्यायाधीश श्रीनगर विंग में बंदी प्रत्यक्षीकरण की रिटों को सुनने के लिए नियुक्त किए गए हैं। इस साल मार्च में न्यायमूर्ति मित्तल की अध्यक्षता में हाईकोर्ट कॉलेजियम ने राज्यपाल को चार नाम भेजे थे और उन्हीं को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को चिह्नित किया गया था।

मानक प्रक्रिया के अनुसार, जम्मू के दो अधिवक्ता रजनीश ओलाल और राहुल भारती और श्रीनगर के दो अधिवक्ता मोक्ष काज़मी और जावेद इकबाल वानी का नाम दिया गया था। इसके जुलाई में जुलाई में तीन नामों को और भेजा गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट  के रजिस्ट्रार जनरल संजय धर और दो अन्य न्यायपालिका विनोद चटर्जी कौल और पुनीत गुप्ता का नाम शामिल था।

प्रक्रिया के अनुसार, एक हाईकोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति का प्रस्ताव हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शुरू किया जाता है और उसके प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल को भेजी जाती है। इसके अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री का को भी समर्थन मांगा जाता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज