लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370: मायावती ने कहा, अंबेडकर नहीं थे 370 के पक्ष में, कांग्रेस नेताओं के कश्मीर जाने पर उठाए सवाल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 26, 2019 10:51 IST

बहुजन समाज पार्टी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले का समर्थन किया था। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी नेताओं के कश्मीर दौरे पर तीखे सवाल किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा ने संसद में आर्टिकल 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया था।मायावती ने कहा- बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं

मायावती ने सोमवार को बताया कि उन्होंने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले के समर्थन क्यों किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के नेताओं के कश्मीर दौरे पर सवाल भी उठाए। गौरतलब है कि बसपा ने संसद में आर्टिकल 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया था।

मायावती ने सोमवार को लगातार तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'जैसाकि विदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से धारा 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे। इसी खास वजह से बीएसपी ने संसद में इस धारा को हटाये जाने का समर्थन किया।'

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, 'लेकिन देश में संविधान लागू होने के लगभग 69 वर्षों के उपरान्त इस धारा 370 की समाप्ति के बाद अब वहाँ पर हालात सामान्य होने में थोड़ा समय अवश्य ही लगेगा। इसका थोड़ा इंतजार किया जाए तो बेहतर है, जिसको माननीय कोर्ट ने भी माना है।'

विपक्षी नेताओं के कश्मीर दौरे पर सवाल उठाते हुए मायावती ने लिखा, 'ऐसे में अभी हाल ही में बिना अनुमति के कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं का कश्मीर जाना क्या केन्द्र व वहां के गवर्नर को राजनीति करने का मौका देने जैसा इनका यह कदम नहीं है? वहाँ पर जाने से पहले इस पर भी थोड़ा विचार कर लिया जाता, तो यह उचित होता।'

टॅग्स :धारा ३७०मायावतीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज