लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: पटरी पर लौट रही जिन्दगी को तूफान से पहले की शांति डरा रही

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 22, 2019 18:10 IST

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर लोग आशंकित हैं कि जब सरकार पूरी तरह से निषेधाज्ञा हटा लेगी तो उसके बाद क्या परिणाम सामने आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन लोगों के बाद के परिणामों की चिंता सता रही है। घाटी के पचास पुलिस थाना क्षेत्रों से पूरी तरह से निषेधाज्ञा को हटा लिया गया है।

कश्मीर में सरकारी दावों के अनुसार, जिन्दगी पटरी पर धीरे धीरे लौट रही है पर सच्चाई यह है कि लोगों को तूफान से पहले की शांति डरा रही है। सभी के डर की वजह यह है कि पूरी कश्मीर वादी के खुलते ही क्या होगा? चिंता अलगाववादियों और पत्थरबाजों के आंदोलन की नहीं, बल्कि उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की है जिनके नेता जेलों में बंद किए जा चुके हैं।

यह सरकारी तौर पर माना गया है कि इस दौरान शांति बहाल होने से हताश शरारती तत्वों ने कई जगह स्कूल बसों को निशाना बनाने के अलावा कई दुकानदारों के साथ भी तथाकथित तौर पर मारपीट की।

सरकार कहती है कि प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों की हाजरी में सुधार हो रहा है। पर अधिकारियों ने इसे माना है कि कई अभिभावक हालात खराब होने के डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं परंतु पिछले चार दिनों के दौरान स्कूलों में हाजरी बढ़ी ही है।

प्राथमिक स्कूलों के बाद अब 774 मिडिल स्कूलों में भी कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार कहती है कि सामान्य हो रहे हालात को देखते हुए प्रशासन ने अब कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों से प्रतिबंध हटा दिया है। हालांकि वीरवार को भी शहर में दुकानें बंद हैं और मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू नहीं की गई है परंतु सड़कों पर लोगों की आवाजाही और यातायात बढ़ने लगा है।

प्रशासन ने हालात में सुधार के आधार पर वादी में 50 पुलिस थाना क्षेत्रों से दिन की निषेधाज्ञा को पूरी तरह हटा लिया है। इसका असर सामान्य जिंदगी पर नजर आया। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में बीते दिनों की अपेक्षा अधिक रही। हालांकि, अधिकांश बाजार बंद रहे, लेकिन कई जगह कुछ दुकानें भी खुली नजर आईं। स्थिति में दिन-प्रतिदिन हो रहे सुधार के मद्देनजर शहर और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में लोगों और यातायात की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ रही है।

यात्री वाहन अभी चलना शुरू नहीं हुए हैं परंतु कई इलाकों में अंतर-जिला टैक्सी और ऑटो-रिक्शा भी चलते हुए देखे गए। जहां तक सरकारी कर्मचारियों की बात है तो वे भी कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। शहर के साथ-साथ अन्य जिलों के अधिकांश क्षेत्रों से बैरिकेड हटा दिए गए हैं। हालांकि, कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए वहां सुरक्षा बलों की तैनाती अभी भी है परंतु वे किसी भी वाहन या फिर नागरिक को पूछताछ के लिए रोक नहीं रहे हैं। अलबत्ता वे स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मुख्य शहर में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान अभी भी बंद हैं। परंतु किसी भी अलगाववादी संगठन या अन्य व्यापारिक संगठन ने कोई हड़ताल नहीं की है। मोबाइल सेवाएं और इंटरनेट अभी भी बंद हैं। अधिकांश स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। जहां तक श्रीनगर मुख्य बाजार लाल चौक या प्रेस एन्क्लेव की बात है तो वहां अभी भी लैंडलाइन सर्विस बंद है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकारश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज