लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की नसीहत पर बोले अनुराग कश्यप- 'अब बहुत देर हो चुकी है, चार साल पहले ऐसा कहते तो...'

By शिवेंद्र राय | Updated: January 19, 2023 17:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के दौरान बीजेपी कैडर को बड़ा संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को फिल्मों के बारे में न बोलने को लेकर नसीहत दी थी। इसी मुद्दे पर जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है, अब चीजें हाथ से निकली हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की नसीहत पर अनुराग कश्यप का बयानकहा- अब बहुत देर हो चुकी हैअनुराग बोले- इस देश में अब बहिष्कार की संस्कृति है

मुंबई: फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप गुरुवार को मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' के ट्रेलर लॉन्च पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अनुराग कश्यप से एक सवाल पूछा गया। अनुराग से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को फिल्मों के बारे में बोलने को लेकर नसीहत दी है, क्या इसका असर होगा?

इस सवाल के जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। अनुराग ने कहा, "ये वो चार साल पहले कहते तो मुझे लगता है असर होता। अब मुझे नहीं लगता कि इस बात का कोई असर होगा। अब चीजें हाथ से निकली हुई हैं।" अनुराग ने आगे कहा, "ये अपने ही लोगों को कंट्रोल करने के बारे में है। जब आप नफरत को अपनी चुप्पी से मजबूत करते हैं तब ये इतनी ताकतवर हो जाती है कि भीड़ नियंत्रण से बाहर हो जाती है।"

फिल्मों के बॉयकॉट कल्चर के सवाल पर अनुराग कश्यप ने कहा, "हम बहुत अजीब समय में रह रहे हैं। दो साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत आज भी हर रोज ट्रेंड करते हैं। ये अजीब समय हैं, जहां हर चीज का बहिष्कार करना होता है। यह सिर्फ एक तरफ नहीं हो रहा है, यह हो रहा है। सभी का बहिष्कार किया जा रहा है, राजनीतिक दल, क्रिकेट टीम, हर किसी का। इस देश में अब बहिष्कार की संस्कृति है।"

बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर हुए विवाद और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के फिल्म के गाने और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर आपत्ति जताने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के दौरान बीजेपी कैडर को बड़ा संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को फिल्मों के बारे में न बोलने को लेकर नसीहत दी थी।

अनुराग कश्यप इसी मुद्दे पर जवाब दे रहे थे। बता दें कि अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे, अग्ली जैसी फिल्में बनाई हैं। अनुराग की नई फिल्म 'ऑल्मोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत'  3 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनरेंद्र मोदीBJPशाहरुख खानNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र