लाइव न्यूज़ :

अंडमान से सांसद कुलदीप राय शर्मा को लगातार तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2024 20:28 IST

कुलदीप राय शर्मा के कार्यालय से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि शर्मा ने द्वीपसमूह और उसके लोगों की बेहतरी के लिए कई मुद्दे उठाए और उन्होंने न केवल संसदीय बहस में भाग लिया बल्कि एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में उच्च स्तर की व्यावसायिकता का भी प्रदर्शन किया। 

Open in App
ठळक मुद्देनयी दिल्ली के ‘न्यू महाराष्ट्र सदन’ में आयोजित एक समारोह में 5 सांसदों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गयाशर्मा के अलावा भाजपा के सुधीर गुप्ता एंव सुकांत मजूमदार, शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अमोल रामसिंग कोल्हे को भी ‘संसद रत्न’ पुरस्कार दिया गयाकुलदीप राय शर्मा ने कहा, यह केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह हर उस द्वीपवासी का सम्मान है

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से सांसद कुलदीप राय शर्मा को शनिवार को लगातार तीसरे वर्ष ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नयी दिल्ली के ‘न्यू महाराष्ट्र सदन’ में आयोजित एक समारोह में पांच सांसदों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया। अंडमान से कांग्रेस के सांसद कुलदीप राय शर्मा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुधीर गुप्ता एंव सुकांत मजूमदार, शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अमोल रामसिंग कोल्हे को भी पुरस्कार दिया गया। कुलदीप राय शर्मा के कार्यालय से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि शर्मा ने द्वीपसमूह और उसके लोगों की बेहतरी के लिए कई मुद्दे उठाए और उन्होंने न केवल संसदीय बहस में भाग लिया बल्कि एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में उच्च स्तर की व्यावसायिकता का भी प्रदर्शन किया। 

सूत्र ने कहा कि शर्मा ने सदन में जिन मुद्दों को उठाया, उनमें द्वीपों में सरकारी नौकरी की लगभग 10,000 रिक्तियों को भरना, केंद्र शासित प्रदेश के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), द्वीपसमूह में प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजना, सभी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र) में अल्ट्रासाउंड सुविधा, द्वीपों में सभी भूमिहीन लोगों के लिए 200 वर्ग मीटर भूमि का प्रावधान, एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना और पुरी से डिगलीपुर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जाने संबंधी मुद्दे शामिल रहे। 

सांसद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘मैं लगातार तीसरे साल प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह हर उस द्वीपवासी का सम्मान है, जिसने संसद में अपनी आवाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझ पर भरोसा किया। यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। मैं अपने लोगों के अटूट समर्थन की मदद से सभी द्वीपवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ने के अपने संकल्प पर दृढ़ हूं।’’ संसद रत्न पुरस्कार उन सांसदों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी भूमिकाओं को निभाते हुए अनुकरणीय समर्पण और क्षमता का प्रदर्शन किया। 

(खबर - पीटीआई भाषा)

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र