लाइव न्यूज़ :

आनंदीबेन ने कहा-फिगर बिगड़ने के डर से बच्चों को स्तनपान नहीं करातीं शहरी माताएं

By भाषा | Updated: June 21, 2018 04:52 IST

आनंदीबेन ने यहां के काशीपुरी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'अब भी शहर की लड़कियों को ऐसा लगता है कि उनका फिगर बिगड़ जायेगा, इसलिये वे बच्चों को अपना दूध नहीं पिलातीं। वे बच्चों को बोतल से दूध पिलाने लगती हैं।' 

Open in App

इंदौर, 21 जून: मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को कहा ​​कि नए जमाने की शहरी माताएं अब भी इस भ्रांति से ग्रस्त हैं कि स्तनपान कराने से उनका फिगर बिगड़ जाएगा। उन्होंने जच्चा-बच्चा की अच्छी सेहत के लिए उचित आहार की जरूरत पर जोर देते हुए यह बात कही।

आनंदीबेन ने यहां के काशीपुरी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'अब भी शहर की लड़कियों को ऐसा लगता है कि उनका फिगर बिगड़ जायेगा, इसलिये वे बच्चों को अपना दूध नहीं पिलातीं। वे बच्चों को बोतल से दूध पिलाने लगती हैं।' 

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री ने स्तनपान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, 'अगर बच्चों को बोतल से दूध पिलाया जायेगा, तो जिस तरह बोतल फूट जाती है, वैसे ही उनका (बच्चों का) नसीब भी फूट जायेगा।' राज्यपाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और जच्चा-बच्चा की सेहत के लिये उचित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है।

पटेल ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में अपना पंजीयन करायें। उन्होंने महिलाओं को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। 

आपको बता दें, इस समय मध्य प्रदेश आनंदीबेन में हैं क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी को अविवाहित बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अविवाहित हैं और देश सेवा के लिए उन्होंने शादी नहीं की। एक कार्यक्रम में आनंदीबेन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में जिक्र कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया जानती है, आपके बच्चे के लिए... आपके लिए, उन्होंने विवाह नहीं किया। पता है न आपको, नरेंद्र भाई ने शादी नहीं की, लेकिन उन्हें ये पता है कि डिलीवरी के वक्त और बाद में महिलाओं और बच्चों को क्या-क्या परेशानियां होती हैं। इसलिए उन्होंने इतनी योजनाएं बनाई हैं महिलाओं के लिए।'लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आनंदीबेन पटेलमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र