लाइव न्यूज़ :

राजद-जदयू में खटास की अटकलों के बीच महागठबंधन के छोटे सहयोगी दलों ने की समन्वय समिति बनाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 18:34 IST

राजद और जदयू में खटास की अटकलों के बीच अब इस महागठबंधन के छोटे सहयोगियों और खास तौर से वाम दलों को लगता है कि यह उचित समय है कि एक ‘समन्वय समिति’ बनाई जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा (माले) के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने समन्वय समिति बनाने की मांगराजद नेता सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे के तुरंत बाद तेजस्वी यादव से मिले आलममुलाकात के बाद वामदल के विधायक ने कहा - तेजस्वी यादव ने मुझे आश्वासन दिया कि जल्द ही समिति का गठित होगी

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की राह आसान नजर नहीं आ रही है। महागठबंधन में शामिल कुल 7 दलों ने एक समन्वय समिति के जल्द गठन की मांग तेज कर दी है। जदयू और राजद के बीच नाराजगी की अटकलों को इस बात से बल मिला जब राजद के प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह ने साफ कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अगले साल अपने बॉस नीतीश कुमार की जगह लेंगे। 

इसके कुछ ही दिनों बाद जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। सुधाकर लगातार अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में राजद और जदयू में खटास की अटकलों के बीच अब इस महागठबंधन के छोटे सहयोगियों और खास तौर से वाम दलों को लगता है कि यह उचित समय है कि एक ‘समन्वय समिति’ बनाई जाए, जिसकी अनुपस्थिति को राज्य में एनडीए सरकार के गिरने के लिए अक्सर जिम्मेदार ठहराया जाता है। 

भाकपा (माले) के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि उन्होंने राजद नेता सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की। हमें लगा कि सरकार ठीक चल रही है और सिंह के व्यवहार जैसे मामलों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में उनसे तत्काल एक समन्वय समिति के गठन और एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने का आग्रह किया। 

आलम ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस तरह की गलतफहमी को दूर करना था, जिसकी आवश्यकता केवल मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने धैर्यपूर्वक उनकी सारी बातें सुनीं और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा। आलम ने कहा कि उन्होंने मुझे उन प्रतिनिधियों के नाम के साथ आने के लिए कहा, जिन्हें मेरी पार्टी समन्वय समिति का हिस्सा बनना चाहेगी। मेरा मानना ​​है कि वह अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ भी संपर्क में हैं और हम कुछ प्रगति देखेंगे।

टॅग्स :महागठबंधनबिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र