लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने के कारण भड़के उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती ने राज्यपाल को कोसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 11:39 IST

महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "अमरनाथ यात्रा कश्मीरियों के लिए भाईचारे का प्रतीक है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब स्थानीय लोग चिढ़े हुए हैं. हाईवे का इस्तेमाल वो आपात स्थिति में भी नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें जबरदस्ती अमरनाथ यात्रियों के गुजरने तक रोक कर रखा जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे46 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई है और यह 15 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी.यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक लगभग 20 हजार लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद करने का फैसला लिया था. अब उनके इस फैसले पर फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला भड़क गए हैं. 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बीते 30 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है. उन्होंने आगे लिखा कि यह राज्यपाल सतपाल मलिक के सुस्त प्रशासन की पराकाष्ठा है. 

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने मीडिया से कहा कि इस बार अमरनाथ यात्रा के कारण कश्मीर के लोगों के जीवन-यापन पर असर पड़ रहा है. उन्होंने भी यही बात दोहराई कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है. यह बयान उन्होंने 7 जुलाई को मीडिया को दिया था. 

महबूबा ने कहा, "अमरनाथ यात्रा कश्मीरियों के लिए भाईचारे का प्रतीक है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब स्थानीय लोग चिढ़े हुए हैं. हाईवे का इस्तेमाल वो आपात स्थिति में भी नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें जबरदस्ती अमरनाथ यात्रियों के गुजरने तक रोक कर रखा जा रहा है. सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा कश्मीरी लोगों के खिलाफ ज्यादती की जा रही है और गवर्नर को इसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत है. 

46 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई है और यह 15 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी. यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक लगभग 20 हजार लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं. 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राउमर अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीसत्यपाल मलिकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज