लाइव न्यूज़ :

आप का आरोप- 9 और 13 जुलाई के बीच हथिनी कुंड से पूरा पानी दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया, बाढ़ को बताया 'भाजपा द्वारा निर्मित आपदा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2023 16:36 IST

आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि दिल्ली की बाढ़ भाजपा निर्मित है। वीडियो से पता चलता है कि 9 और 13 जुलाई के बीच हथिनी कुंड से पूरा पानी दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया था। 10 से 14 जुलाई तक का डाटा सार्वजनिक करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात हैंआम आदमी पार्टी ने बताया भाजपा द्वारा निर्मित आपदा 9 और 13 जुलाई के बीच हथिनी कुंड से छोड़े पानी का डेटा मांगा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात हैं। यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान यानी कि  205.33 से ऊपर है। लोग अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं। इन सबके बीच भी राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है। 

दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने बाढ़ के हालात और दिल्लीवासियों की बढ़ी मुसीबत के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है। आप का आरोप है है कि हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से जानबूझकर सिर्फ दिल्ली की तरफ आने वाली कैनाल का पानी छोड़ा गया। 

आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा, "दिल्ली की बाढ़ भाजपा निर्मित है। वीडियो से पता चलता है कि 9 और 13 जुलाई के बीच हथिनी कुंड से पूरा पानी दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया था। इसकी अनुमति क्यों दी गई? प्रश्न अवश्य पूछे जाने चाहिए। जब 5 राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं तो पीएम मोदी हमारे दौरे पर व्यस्त हैं।" 

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री से पूछ लीजिए कि 9 तारीख़ को हथिनिकुंड बैराज के पश्चिमि-पूर्वी नहर में कितना पानी छोड़ा गया? संजय सिंह ने दावा किया कि 20,000 लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है उनके खाने-पीने का प्रबंध किया।

आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा,  "हरियाणा के मुख्यमंत्री बता रहे हैं की हरियाणा वाली बारिश प्राकृतिक आपदा है। बता रहे हैं कि उनको हरियाणा से पानी छोड़ना ही पड़ेगा। मान ली आपकी बार सर। प्लीज 10 से 14 जुलाई तक का डाटा सार्वजनिक कीजिए और बताइए कि आपने हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से वेस्टर्न यमुना कनाल के रास्ते दिल्ली की तरफ कितना पानी छोड़ा और ईस्टर्न यमुना कनाल से उत्तर प्रदेश की तरफ कितना पानी छोड़ा। तभी पता चल पाएगा कि दिल्ली में प्राकृतिक आपदा आई थी या भाजपा द्वारा बुलाई गई थी।"

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा था, "बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। हम बैराज में पानी को नियंत्रित नहीं कर सकते। सीमा पार होने पर बैराज से पानी अपने आप छोड़ दिया जा जाता है। यमुना में 1 लाख क्यूसेक पानी था, जो अगले दिन अचानक बढ़कर 3.70 लाख क्यूसेक हो गया। जहां तक ​​पानी छोड़ने की बात है, हमने अरविंद केजरीवाल से कहा है कि हम बैराज में सीमित मात्रा में ही पानी को नियंत्रित कर सकते हैं।"

टॅग्स :आम आदमी पार्टीबाढ़BJPअरविंद केजरीवालहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र