लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांंसलर हंगलू ने दिया इस्तीफा, उन पर लगे हैं भ्रष्टाचार के ये आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 08:23 IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति रतन लाल हंगलू की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कई छात्र नेता लगातार अनशन कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तलब किया था।हंगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रतन लाल हंगलू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। हंगलू वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर 2016 से निगरानी में थे। उन्हें यौन उत्पीड़न की शिकायतों को उपयुक्त ढंग से नहीं निपटाने और छात्राओं के लिए शिकायत निवारण प्रणाली की कमी को लेकर पिछले सप्ताह राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तलब किया था। सूत्रों ने बताया कि हंगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

रतन लाल हंगलू की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 2016 से ही कई छात्रनेता अनशन कर रहे थे। हाल ही में सपा नेता ऋचा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वो महिला छात्रावास के गेट पर दो हफ्तों से अनशन कर रही थी। उनकी मांग थी कि कुलपति को बर्खास्त किया जाए। ऋचा ने कहा था कि वह चुनौती देती हैं कि कोई भी वह पत्र दिखा दे, जिसमें कुलपति को क्लीन चिट दी गई है।

हंगलू पर आरोप हैं कि उन्होंने ओएसडी और स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर नियुक्तियां की जो हैं ही नहीं। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा और घर की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए। यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भी उचित कार्रवाई नहीं की। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें तलब किया था।

वाइस चांसलर के अलावा कई अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफे की भी खबर है। पीआरओ चितरंजन कुमार ने बयान जार कर कहा कि विश्विद्यालय के कामकाज में बाहरी दखलंदाजी बढ़ गई है। पीआरओ के मुताबिक़ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया। चीफ प्राक्टर प्रो. रामसेवक दूबे ने भी देर शाम पत्र जारी कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :इलाहाबादप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

भारतउत्तर प्रदेश में भारी बारिश-तूफान से 100 लोगों की मौत, प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10 की मौत, पेड़-बिजली के खंभे उखड़े और कई घर क्षतिग्रस्त

ज़रा हटकेVIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र