VIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां
By संदीप दाहिमा | Updated: May 2, 2026 16:51 IST2026-05-02T16:50:03+5:302026-05-02T16:51:51+5:30
Agra Vande Bharat food fly in breakfast: देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है, मामला आगरा से प्रयागराज जा रही ट्रेन का बताया जा रहा है, यहां नाश्ते में कटलेट सर्व किए गए। इसके बाद लोगों ने बताया की उनके खाने में मरी हुई मक्खियां निकली।

VIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां
Agra Vande Bharat food fly in breakfast: देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है, मामला आगरा से प्रयागराज जा रही ट्रेन का बताया जा रहा है, यहां नाश्ते में कटलेट सर्व किए गए। इसके बाद लोगों ने बताया की उनके खाने में मरी हुई मक्खियां निकली। वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ ने बिना ज्यादा ध्यान दिए कटलेट खा लिए, वहीं कुछ लोगों को उल्टियां होने लगी और तबीयत बिगड़ गई। कोच C-13 में बैठे यात्रियों ने इसका जमकर विरोध किया, वहीं कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। रेलवे ने यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले में IRCTC के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, ताकि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
“किसी की जिंदगी का हर्जाना दे सकते हो?”
— News24 (@news24tvchannel) May 2, 2026
◆ देभारत ट्रेन में डॉक्टर के खाने में निकली मक्खी, ट्रेन में हुआ हंगामा pic.twitter.com/kctu2axoLj
➡️आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस में फूड क्वालिटी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मुंबई के एक डॉक्टर के परिवार को परोसे गए ब्रेकफास्ट में मक्खी निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही डॉक्टर की पत्नी ने खाने में मक्खी देखी, उनकी तबीयत बिगड़ गई और ट्रेन में… pic.twitter.com/8DcojgqvvU
— IBC24 News (@IBC24News) May 2, 2026