लाइव न्यूज़ :

अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना से ये बनेंगे मंत्री, जानें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 16:06 IST

शिवसेना के सुनील प्रभु समेत 24 लोगों को महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में शामिल किए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार में कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर के पद के अलावा 13 मंत्रियों की हिस्सेदारी मिलेगी। अशोक चव्हाण और अमित देशमुख के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है

30 दिसंबर को एनसीपी के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह सोमवार दोपहर 1 बजे होगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले एक महीने से चर्चा थी कि जल्द ही महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार होगा। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण उद्धव ठाकरे सरकार में शामिल होंगे। उनके अलावा शिवसेना के सुनील प्रभु समेत 24 लोगों को महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में शामिल किए जाने की संभावना है।

एनसीपी ये नेता बनेंगे मंत्री

अजित पवार के अलावा एनसीपी कोटे से संभावित मंत्रियों में दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे, राजेंद्र शिंगने, राजेश टोपे और माणिक कोकाटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

सरकार में कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर के पद के अलावा 13 मंत्रियों की हिस्सेदारी मिलेगी। सरकार में पहले ही से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण और अमित देशमुख के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि शेष नामों को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मंजूरी का इंतजार है।

वहीं शिवसेना की ओर से प्रकाश अबितकर, गुलाब पाटिल, दादा भिसे, उदय सामंत, संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।

टॅग्स :अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है