लाइव न्यूज़ :

अजित पवार बन सकते हैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, शरद पवार से मुलाकात के बाद चर्चा गर्म!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2019 09:03 IST

अजित पवार ने बगावत करते हुए 23 की सुबह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी. चार दिन तक चले नाटक के बाद अजित पवार और फडणवीस दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देअजित की इस हरकत के बावजूद उन्हेें उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा शुरू हो चुकी है.सूत्रों के अनुसार राकांपा के कोटे से अब जयंत पाटिल की जगह अजित उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं.

राकांपा से बगावत कर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री बनने वाले अजित पवार महाविकास आघाड़ी की सरकार में भी उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं. उधर, बारामती में अजित पवार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में उनके साथ राकांपा प्रमुख शरद पवार भी दिख रहे हैं. कल रात राकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास पर अजित ने उनसे करीब एक घंटे तक चर्चा की थी. समझा जाता है कि राकांपा प्रमुख ने अपने भतीजे को नई सरकार में शामिल होने सुझाव दिया. सूत्रों के अनुसार राकांपा के कोटे से अब जयंत पाटिल की जगह अजित उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं.

राकांपा के कुछ विधायकों ने अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई है. राकांपा विधायक सुनील शेलके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी इच्छा है कि नए मंत्रिमंडल में अजित पवार उपमुख्यमंत्री हो. राकांपा की बैठक में भी कुछ विधायकों ने इस तरह की राय जाहिर की. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार जो कहेंगे वो सभी को मान्य होगा. समझा जाता है कि इस मामले में शिवसेना और कांग्रेस के नेताओं को भी कोई दिक्कत नहीं है. यह राकांपा का अंतर्गत मसला है.

इस घटनाक्रम के बीच एक बार फिर बारामती में अजित पवार के समर्थकों ने एक पोस्टर लगाया है जो सभी का ध्यान खींच रहा है. पोस्टर में शरद पवार और अजित पवार की तस्वीरें हैं. इसमें मराठी में लिखा है कि अजित दादा आप राज्य में पहले नंबर से चुनकर आए हैं. आपके नेतृत्व की महाराष्ट्र को जरूरत है. हालांकि यह पता नहीं लग पाया है कि यह पोस्टर किसने लगाया है.

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सहयोग से बनी महाविकास आघाड़ी की सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से 23 नवंबर को दावा किया जाने वाला था, उससे एक रात पहले अजित पवार ने बगावत करते हुए 23 की सुबह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी. चार दिन तक चले नाटक के बाद अजित पवार और फडणवीस दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. अजित की इस हरकत के बावजूद उन्हेें उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा शुरू हो चुकी है.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र