लाइव न्यूज़ :

बारामती नगरपालिका को उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस में ही अजित पवार का पार्थिव शरीर ले जाया गया?, एम्बुलेंस चालक बोला- आज भी उन शब्दों को नहीं भूल सकता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 20:45 IST

एम्बुलेंस चालक बातचीत करते हुए भावुक हो गया। काजी ने नम आंखों से कहा, "दुर्भाग्यवश, मुझे अजित पवार के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उसी एम्बुलेंस में ले जाना पड़ा, जिसे दिलाने में उन्होंने हमारी मदद की थी।"

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी मिलते ही अजित पवार ने तुरंत संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई।सुनिश्चित किया कि एक नयी एम्बुलेंस तुरंत उपलब्ध कराई जाए।पवार ने उन्हें एक सरल लेकिन प्रभावशाली सलाह दी थी।

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा बारामती नगरपालिका को उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस में ही उनका पार्थिव शरीर ले जाया गया। नगर परिषद में एम्बुलेंस चालक के रूप में कार्यरत नजीम काजी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अजित पवार ने लगभग छह महीने पहले तब हस्तक्षेप किया था जब उन्हें पता चला कि स्थानीय निकाय दशकों पुरानी एम्बुलेंस का संचालन कर रहा है। काजी ने कहा, "खबर आई थी कि बारामती नगर परिषद के पास एक बहुत पुरानी एम्बुलेंस है। इसकी जानकारी मिलते ही अजित पवार ने तुरंत संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई।

उन्होंने सुनिश्चित किया कि एक नयी एम्बुलेंस तुरंत उपलब्ध कराई जाए।" एम्बुलेंस चालक बातचीत करते हुए भावुक हो गया। काजी ने नम आंखों से कहा, "दुर्भाग्यवश, मुझे अजित पवार के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उसी एम्बुलेंस में ले जाना पड़ा, जिसे दिलाने में उन्होंने हमारी मदद की थी।"

पवार के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए काजी ने कहा कि जब उन्हें एम्बुलेंस सौंपी गई थी तब पवार ने उन्हें एक सरल लेकिन प्रभावशाली सलाह दी थी। चालक ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं अपना काम ईमानदारी से करूं। मैं आज भी उनके उन शब्दों को नहीं भूल सकता... मुझे उनका पार्थिव शरीर ले जाने के लिए एम्बुलेंस चलानी पड़ी।"

पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती स्थित उनके गृह क्षेत्र में एक विमान हादसे में मौत हो गई। पवार का बृहस्पतिवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की त्वरित जांच के लिए बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से सहयोग मांगा। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

नायडू ने विमान हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में दुर्घटना स्थल तक पहुंच के लिए सरकार से सहयोग मांगा। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक सहायता और जमीनी एजेंसियों के साथ समन्वय सहित अन्य उपायों को लेकर अनुरोध किया। उन्होंने पत्र में कहा कि जांच के निष्कर्ष से राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्यरत विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने विमान दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। एक निजी विमान में सवार अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह उनके गृहनगर बारामती में हवाई पट्टी के नजदीक हुए हादसे में मौत हो गई थी। फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री से दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच का आदेश देने का आग्रह किया था और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की थी।

नायडू ने कहा कि उनके मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के इस अनुरोध पर संज्ञान लिया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उपाय लागू किए जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर, एएआईबी, डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) और अन्य हितधारकों के समन्वय से आवश्यक नियामक या परिचालन उपाय लागू किए जाएंगे।

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रBaramatiमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं