लाइव न्यूज़ :

इंदौर में जल्द ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए वायुसेना ने लगातार दूसरे दिन संभाला मोर्चा

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:46 IST

Open in App

इंदौर, 24 अप्रैल मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए भारतीय वायु सेना ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी मोर्चा संभाला और एक खाली टैंकर को जामनगर पहुंचाया।

महामारी के खिलाफ वायुसेना की यह मुहिम ऐसे वक्त चल रही है, जब यहां मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हो रहे हैं।

स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि वायुसेना के बड़े मालवाहक और परिवहन विमानों में शुमार "सी-17" के जरिये चिकित्स्कीय ऑक्सीजन के एक खाली टैंकर को इंदौर से गुजरात के जामनगर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि वायुसेना का यह विमान शुक्रवार को भी मेडिकल ऑक्सीजन के एक खाली टैंकर को इंदौर से जामनगर ले गया था।

चिकित्सकीय ऑक्सीजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाल रहे प्रशासनिक अफसर रोहन सक्सेना ने बताया, " चिकित्सकीय ऑक्सीजन टैंकर को सड़क मार्ग के जरिये इंदौर से जामनगर पहुंचने में आमतौर पर करीब 20 घंटे का समय लगता है, जबकि वायुसेना के विमान से यह घंटे भर में ही वहां पहुंच रहा है। इस तरह हमारा काफी समय बच रहा है।"

सक्सेना ने बताया कि जामनगर के एक संयंत्र से चिकित्सकीय ऑक्सीजन भरवाने के बाद टैंकर सड़क मार्ग से इंदौर लौट रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे कंटेनर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे जहाज को खतरा हो सकता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 99,925 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,092 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका