लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल मेरे राजनीतिक मित्र होने के साथ साथ कांग्रेस की रीढ़ थे: विजय दर्डा

By शीलेष शर्मा | Updated: November 25, 2020 21:12 IST

व्यक्तिगत मित्र होने के साथ साथ अहमद भाई का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह सभी दलों के नेताओं के बीच लोकप्रिय थे। दर्डा ने बताया कि मेरे  दिल्ली प्रवास के दौरान कभी ऐसा नहीं हुआ कि हम दोनों ने साथ बैठ कर देश और प्रदेश की राजनीति की चर्चा न की हो। 

Open in App
ठळक मुद्देदुःख व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने अपना गहरा राजनीतिक खो दिया है।अहमद भाई ने बड़ी कुशलता से उसे सुलझाया।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पुरोधा अहमद पटेल के निधन पर लोकमत पत्र समूह के अध्यक्ष और पूर्व सांसद विजय दर्डा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने अपना गहरा राजनीतिक खो दिया है।

व्यक्तिगत मित्र होने के साथ साथ अहमद भाई का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह सभी दलों के नेताओं के बीच लोकप्रिय थे। दर्डा ने बताया कि मेरे  दिल्ली प्रवास के दौरान कभी ऐसा नहीं हुआ कि हम दोनों ने साथ बैठ कर देश और प्रदेश की राजनीति की चर्चा न की हो। 

अहमद भाई बात के धनी थे ,जो कहा उसे पूरा करने के लिये जी तोड़ प्रयास करते थे। उनकी राजनीतिक सूझ-बूझ बे मिसाल थी। गाँधी परिवार से उनकी नज़दीकी किसी से छिपी नहीं है ,जब जब पार्टी के सामने कोई बड़ा संकट आया अहमद भाई ने बड़ी कुशलता से उसे सुलझाया,यही कारण था कि सोनिया गाँधी उनकी राय जानकार ही फ़ैसले करती रहीं। 

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अहमद भाई के जाने से कांग्रेस को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई संभव नहीं। मेरे प्रति उनका जो विशेष लगाव था उसे शब्दों में बांधना मेरे लिये संभव नहीं। में अहमद भाई के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा परमपिता से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दे। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीदिल्लीअहमदाबादगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos