लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2024 18:56 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच इसे लेकर चर्चा होने की खबर है। बता दें कि नवादा से भाजपा सांसद बने विवेक ठाकुर की भी राज्यसभा सीट खाली होगी। ऐसे में बिहार में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। एनडीए दोनों राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल करने की योजना में है। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब राज्यसभा से इस्तीफा देंगी। ऐसे में राज्यसभा की रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव होगा। लेकिन अब लालू यादव की पार्टी राजद को एनडीए पटखनी देने की तैयारी कर रही है। मीसा भारती वाली सीट पर भी एनडीए का कब्जा जमाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच इसे लेकर चर्चा होने की खबर है। बता दें कि नवादा से भाजपा सांसद बने विवेक ठाकुर की भी राज्यसभा सीट खाली होगी। ऐसे में बिहार में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। एनडीए दोनों राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल करने की योजना में है। 

सूत्रों की मानें तो राज्यसभा उपचुनाव में राजद का पत्ता साफ करने के लिए एनडीए रण्नीति बनाने में जुट गई है। दरअसल, बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए के कुल 128 विधायक हैं। वहीं विपक्षी महागठबंधन के विधायकों की संख्या 115 है। चूकी राज्यसभा की दो रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव आयोग दो अलग अलग नोटिफिकेशन जारी करेगा। ऐसे में दो अलग अलग चुनाव होंगे। यानी विधायकों को वोट करने के लिए दो अलग- अलग मतपत्र दिए जायेंगे। इन स्थितियों में दोनों सीटों पर एनडीए के 128 विधायक वोट करेंगे, जिससे आसानी से दोनों सीटों के उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी जीत जाएंगे। 

सूत्रों के अनुसार राजद अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि उसके पक्ष में समीकरण नहीं है। हालांकि, इसके बाद भी अगर महागठबंधन ने उम्मीदवार उतारा तो उन्हें जीत के लिए सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में लालू यादव को एनडीए से समझौता किए बगैर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना नामुमकिन है। दूसरा विकल्प है कि सत्ता पक्ष के 8 से 10 विधायक अगर पाला बदलते हैं तभी राजद या महागठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी। 

एनडीए के पक्ष में दिख रहे समीकरणों में विवेक ठाकुर की रिक्त हो रही सीट पर फिर से भाजपा उम्मीदवार का राज्यसभा जाना तय है। विवेक ठाकुर वाली सीट का टर्म 2026 में समाप्त होगा। वहीं मीसा भारती वाली रिक्त हो रही सीट का कार्यकाल अप्रैल 2028 तक है। सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर जदयू दावा ठोक सकती है। जदयू अपने किसी नेता को राज्यसभा भेजने के लिए भाजपा से डील करेगी। हालांकि चर्चा ऐसी भी है कि एनडीए के किसी अन्य घटक दल के नेता को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसमें काराकाट से चुनाव हारे उपेंद्र कुशवाहा का नाम चर्चा में है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार से इस समय में जदयू के हरिवंश, रामनाथ ठाकुर, खीरू महतो और संजय झा राज्यसभा सांसद हैं। वहीं भाजपा सांसदों में सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल, विवेक ठाकुर, धर्मशीला सिंह और भीम सिंह हैं। जबकि राजद सांसदों में प्रेमचंद गुप्ता, मीसा भारती, मनोज कुमार झा, फैयाज अहमद, अमरेंद्र धारी सिंह और संजय यादव हैं। वहीं कांग्रेस के एकमात्र सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह हैं। लेकिन भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद की मीसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव होंगे।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र