लाइव न्यूज़ :

PUBG के बाद अब BGMI भी हुआ बैन? Google प्ले स्टोर-Apple एप स्टोर से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के हटने से उठ रहे है कई सवाल

By आजाद खान | Updated: July 29, 2022 13:11 IST

आपको बता दें कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को अब आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से इन्सटॉल नहीं कर पाएंगे, लेकिन एंड्राइड यूजर अब भी इस एप के एपीके को दूसरी वेबसाइट से इन्सटॉल कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपबजी के बाद अब बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया इन्सटॉल नहीं हो पा रहा है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। इसके पीछे क्या है कारण इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कई अटकले लगाई जा रही है।

नई दिल्ली: बैन पबजी (PUBG) के नए वर्जन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर हट गया है। इसके पीछे क्या कारण, वह अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से इन्सटॉल नहीं किया जा सकेगा। 

हांलाकि की एप को एपीके के जरिए अभी भी इन्सटॉल किया जा सकता है, लेकिन एपल युजर इस एप को अब किसी भी तरीके से इस एप को इन्सटॉल नहीं कर पाएंगे। इस पर कंपनी के तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को भारत में पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से अचानक गायब हो गया जिसके बाद यह मामला ट्विटर पर भी ट्रेन्ड करने लगा था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और ऑनलाइन गेम के शौकिनों ने यह आशंका जताने लगे की पबजी की तरह यह गेम भी भारत में अब बैन हो गया है। 

लगाई जा रही है कई अटकलें

इस गेम के अचानक गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हट जाने के बाद इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोगों ने का मानना है कि हो सकता है कंपनी कोई नया अपडेट लेकर आ रही है या फिर यह भी हो सकता है पबजी के तरह यह भी भारत से बैन हो जाए। 

वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ने गूगल और ऐप्पल की किसी पॉलिसी का उल्लंघन किया जिस कारण इस एप को हटा दिया गया है और बाद में हो सकता है कि यह फिर से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर चालू हो जाए। 

एक्शन गेम को लेकर क्या है विवाद

आपको बता दें कि एक्शन गेम को लेकर पबजी के समय से ही विवाद चल रहा है। ऐसे में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लॉन्च होने के बाद भी यह विवाद जारी रहा है।

भारत में खेले जा रहे एक्शन गेम को लेकर पिछले दिनों ही इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया गया था। इसमें कहा गया था कि एक्शन गेम के कारण बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है और इससे वह जुर्म कर रहे है। 

आपको बता दें कि ऊपरी सदन एक मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा कर रहा था जिसमें कहा गया था कि "बच्चे ने PUBG गेम खेलते हुए अपनी मां को मार डाला था।" यह मामला लखनऊ का था जहां पर बच्चे ने क्राइम किया था। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 22 जुलाई को कहा था कि एक्शन गेम को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियां मामले की जांच कर रहे है। ऐसे में जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :भारतNew Delhiपबजी गेमएप्पलगूगलगूगल प्ले स्टोरऐपस्टोरएंड्रॉयडAndroid
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट