लाइव न्यूज़ :

कोरोना के साथ असम में फैल रहा अफ्रीकी स्वाइन बुखार, सीएम सोनोवाल ने दिया 12,000 सुअरों को मारने का आदेश

By भाषा | Updated: September 23, 2020 21:42 IST

पशु पालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वायरस के कारण अब तक राज्य के 14 जिलों में 18,000 सुअरों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे12,000 सुअरों को मारने का बुधवार को आदेश दिया और अधिकारियों से कहा कि वह सुअरों के मालिकों को पर्याप्त मुआवजा दें।14 प्रभावित जिलों में रोग से बुरी तरह प्रभावित 30 क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा और यह काम तुरंत शुरू किया जाएगा।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अफ्रीकी स्वाइन बुखार से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में करीब 12,000 सुअरों को मारने का बुधवार को आदेश दिया और अधिकारियों से कहा कि वह सुअरों के मालिकों को पर्याप्त मुआवजा दें।

एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। पशु पालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वायरस के कारण अब तक राज्य के 14 जिलों में 18,000 सुअरों की जान जा चुकी है। अधिकारी ने बताया कि सुअरों को मारने का काम 14 प्रभावित जिलों में रोग से बुरी तरह प्रभावित 30 क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा और यह काम तुरंत शुरू किया जाएगा।

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से असम में 13 हजार से अधिक सूअरों की मौत

असम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पिछले कुछ दिनों में 13 हजार से अधिक सूअरों की मौत हो गई है। इससे पशुपालन में लगे सैकड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और असम में नौ जिलों में सूअरों की मौत होने की जानकारी मिली है।

अफ्रीकन स्वाइन फ्लू (एएसएफ) की वजह से पिछले कुछ दिनों में कुल 13,013 सूअरों की मौत हुई है। एएसएफ असम में सबसे पहले इस वर्ष फरवरी में सामने आया था। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘संक्रमण छह जिलों से तीन और जिलों माजुली, गोलाघाट और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में फैल गया है।’’

शुरुआत में राज्य के छह जिलों डिब्रूगढ़, शिवसागर, जोरहाट, धेमाजी, लखीमपुर और बिश्वनाथ जिले में संक्रमण सामने आया था। असम के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने शनिवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया और जंगली सूअरों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अगोराटोली रेंज के अंदर छह फुट गहरी और दो किलोमीटर लंबी नहर खोदी गई है ताकि आसपास के गांवों से जंगली सूअर वापस आ सके और घरेलू सूअर पार्क में प्रवेश ने करें।

टॅग्स :असमस्वाइन फ्लूकोविड-19 इंडियासर्बानंद सोनोवालसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?