लाइव न्यूज़ :

काबुल से जामनगर पहुंचा वायुसेना का C-17, 150 भारतीय स्वदेश लौटे, लगाया 'भारत माता की जय' का नारा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2021 13:36 IST

भारतीय वायुसेना का एक विमान अफगानिस्तान के काबुल से 120 लोगों को लेकर गुजरात के जामनगर में मंगलवार को उतरा।

Open in App
ठळक मुद्देसी-19 विमान पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे पर उतरा।विमान ने भारतीय कर्मियों को लेकर काबुल से उड़ान भरी थी।अफगानिस्तान से भारत आने वाला यह दूसरा विमान है।

जामनगरः भारतीय अधिकारियों के साथ काबुल से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान गुजरात के जामनगर में उतरा गया है। अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीयों ने गुजरात के जामनगर में उतरने के बाद 'भारत माता की जय' का नारा लगाया।

अधिकारी ने बताया कि सी-19 विमान पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे पर उतरा। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर आपात स्थिति में लोगों को वहां से निकाले जाने के तहत विमान ने भारतीय कर्मियों को लेकर काबुल से उड़ान भरी थी।

अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान में सवार यात्रियों के विमान से उतरने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। विमान से यहां पहुंचे लेागों में काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। भारतीयों को निकालने के लिए अफगानिस्तान से भारत आने वाला यह दूसरा विमान है।

इससे पहले, काबुल में हवाईअड्डा संचालन निलंबित होने से पहले एक अन्य सी-19 विमान के जरिए सोमवार को कुछ भारतीय दूतावास कर्मियों समेत करीब 40 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया था। गुजरात के खाद्य एवं नागर आपूर्ति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने कहा, ‘‘विमान से आए लोगों को मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और इसके बाद उन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा।’’

जडेजा और जामनगर के महापौर विमान के उतरने से पहले जामनगर वायुसेना अड्डे पहुंच गए थे। गुजरात सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद युद्ध ग्रस्त देश में ‘‘फंसे भारतीय नागरिकों एवं अधिकारियों को निकालने के अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे’’ हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानगुजरातपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र