लाइव न्यूज़ :

ADR report: 4340.473 करोड़ रुपये की आय?, 6 राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 74.57 प्रतिशत, अब तक किस पार्टी को कितना चंदा मिला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 16:49 IST

ADR report: भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसका केवल 50.96 प्रतिशत, यानी 2,211.69 करोड़ रुपये खर्च किए।

Open in App
ठळक मुद्देव्यय 1,025.25 करोड़ रुपये या उसकी कुल आय का 83.69 प्रतिशत था।आम आदमी पार्टी (आप) को 10.15 करोड़ रुपये का चंदा मिला।राष्ट्रीय दलों का हिस्सा 55.99 प्रतिशत यानी 2,524.1361 करोड़ रुपये रहा।

ADR report: भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों में सर्वाधिक 4,340.47 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की। चुनाव से संबंधित विश्लेषण करने वाले निकाय एडीआर ने यह जानकारी दी। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में कहा गया कि समीक्षाधीन अवधि में यह राशि छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 74.57 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसका केवल 50.96 प्रतिशत, यानी 2,211.69 करोड़ रुपये खर्च किए।

ADR report: आय घोषित

भाजपाः 4,340.473 करोड़

कांग्रेसः 1,225.12 करोड़

कांग्रेस की कुल आय 1,225.12 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्ष के लिए उसका व्यय 1,025.25 करोड़ रुपये या उसकी कुल आय का 83.69 प्रतिशत था।’’ राष्ट्रीय दलों की आय का एक बड़ा हिस्सा चुनावी बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त चंदा से आता है। भाजपा को सबसे अधिक 1,685.63 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपये तथा आम आदमी पार्टी (आप) को 10.15 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

सामूहिक रूप से, इन तीनों दलों ने चुनावी बॉण्ड योजना के माध्यम से 2,524.1361 करोड़ रुपये जुटाए, जो उनकी कुल आय का 43.36 प्रतिशत है। संबंधित योजना को उच्चतम न्यायालय ने पिछले वर्ष मई में ‘‘असंवैधानिक और स्पष्ट रूप से मनमाना’’ करार देते हुए खारिज कर दिया था। एडीआर द्वारा दायर आरटीआई आवेदन के जवाब में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 4,507.56 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए गए। इस राशि में राष्ट्रीय दलों का हिस्सा 55.99 प्रतिशत यानी 2,524.1361 करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट में कहा गया कि कांग्रेस ने सबसे अधिक 619.67 करोड़ रुपये चुनाव संबंधी व्यय पर खर्च किए। इसके बाद प्रशासनिक और सामान्य व्यय पर 340.702 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसकी तुलना में, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रशासनिक और सामान्य व्यय पर 56.29 करोड़ रुपये तथा कर्मचारी व्यय पर 47.57 करोड़ रुपये खर्च किए।

राष्ट्रीय दलों में से छह ने चंदा और अंशदान से कुल 2,669.87 करोड़ रुपये प्राप्त होने की घोषणा की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इन छह दलों में से केवल कांग्रेस (58.56 करोड़ रुपये) और माकपा (11.32 करोड़ रुपये) ने कूपन बिक्री से कुल 69.88 करोड़ रुपये की आय प्राप्त करने की घोषणा की। माकपा, कांग्रेस और भाजपा की ऑडिट रिपोर्ट 12 से 66 दिन की देरी से प्रस्तुत की गईं। रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रीय दलों द्वारा सबसे अधिक खर्च चुनाव और प्रशासनिक व्यय पर किया गया।

टॅग्स :ADRकांग्रेसCongressAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM