लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्देशक के फर्जी अकाउंट से अश्लील संदेश आने पर अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:50 IST

Open in App

बंगाली टेलीविजन अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक के फर्जी अकाउंट से अश्लील संदेश आने पर कोलकाता पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है। मशहूर बंगाली सीरियलों जैसे ‘तापुर-तापुर’, ‘अंदरमहल’, ‘बेनी बोउ’, तुमी राबे निरोबे’ में काम कर चुकी अभिनेत्री पायल सरकार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मशहूर फिल्म निर्देशक के नाम से बने अकाउंट से आए मित्रता अनुरोध को शनिवार को स्वीकार किया था। उस अकाउंट में उस निर्देशक की कई तस्वीर और उनके काम की जानकारी थी। सरकार ने बताया कि, हालांकि, जल्द ही उन्हें मैसेंजर पर संदेश आया कि उन्हें आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है एवं उसके बाद अश्लील संदेश आए। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया और अपने कुछ मित्रों और प्रशंसकों से फिल्म निर्देशक के प्रोफइल की जांच करने का अनुरोध किया, जिससे पता चला कि वह फर्जी अकाउंट हैं और उसमें कई गलतियां हैं। पायल सरकार ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में की जिसे बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उनका निवास स्थान उत्तरी उपनगर बारानगर है जो बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आता है।बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय ने बताया कि फर्जी अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। वे इस मामले में शामिल व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टKolkata CA Murder: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, होटल के कमरे में सीए की हत्या, पुलिस ने डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने वालों के लिए जारी की एडवाइजरी

क्राइम अलर्टKolkata Rape Case: दादी के पास सो रही 4 साल मासूम का अपहरण, हैवानों ने किया दुष्कर्म, नग्न अवस्था में मिली बच्ची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज