West Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 10:26 IST2026-02-02T10:24:33+5:302026-02-02T10:26:47+5:30

West Bengal: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात दक्षिण कोलकाता के रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोलपार्क इलाके में हुई झड़प में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Kolkata Bombs were thrown and shots were fired during clash between two groups in South Kolkata 10 people were arrested | West Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

West Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

Kolkata:  कोलकाता में दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी की गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में रवींद्र सरोवर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई झड़प मामले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘हालात अब नियंत्रण में हैं। सोमवार तड़के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और झड़प में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।’’

उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे कंकुलिया रोड पर उस समय हिंसा भड़क उठी, जब दूसरे इलाके से युवकों का एक समूह इलाके में घुस आया और स्थानीय लोगों से उनका टकराव हुआ। उन्होंने बताया कि ‘‘इस घटना में दो लोग घायल हो गए।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से पथराव हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘झड़प के दौरान देसी बम फेंके गए। इलाके से खाली कारतूस और छर्रे बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि बाद में भीड़ ने कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और जब सुरक्षाकर्मी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एक पुलिस वाहन पर हमला करने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘उपद्रवियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’’ स्थानीय लोगों का आरोप है कि हिंसा का मकसद इलाके पर नियंत्रण स्थापित करना था। तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने इलाके का दौरा किया और कहा, ‘‘भय पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Web Title: Kolkata Bombs were thrown and shots were fired during clash between two groups in South Kolkata 10 people were arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे