लाइव न्यूज़ :

कोकीन बरामदगी के मामले में पूछताछ के बाद अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार : एनसीबी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:39 IST

Open in App

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को बताया कि अभिनेता अरमान कोहली को उनके घर से कोकीन बरामद होने और उस सिलसिले में दक्षिण मुंबई स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय में घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने शनिवार शाम को कोहली के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और उसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें एजेंसी के कार्यालय ले गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ घंटों की पूछताछ के बाद कोहली के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कोहली की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को रविवार सुबह 10 बजे दी गई। उन्होंने बताया कि कोहली को सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिा गया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली थी, जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोहली ने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के भी प्रतिभागी रहे हैं। कोहली के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार को टीवी कलाकार गौरव दीक्षित की एनसीबी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद की गई है। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने कोहली से पूछताछ का फैसला मादक पदार्थ के मुख्य विक्रेता अजय राजू सिंह से शनिवार को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान हुए कुछ ‘खुलासों’ के बाद किया। सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सिंह को शनिवार को हाजी अली के पास पकड़ा गया और उसके पास से 25 ग्राम एमडी नामक मादक पदार्थ मिला। सिंह के खिलाफ वर्ष 2018 में मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने भी मामला दर्ज किया था, तब उसके पास से बड़ी मात्रा में एफेड्रिन मिली थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह से पूछताछ के बाद हमने शनिवार दोपहर बाद अभियान चलाया। इसी के तहत एनसीबी की टीम ने अरमान कोहली के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की और थोड़ी मात्रा में कोकीन बरामद की। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारी दिखाई गई।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कोहली के घर से मिला कोकीन का उत्पादन दक्षिण अमेरिका में हुआ है। अधिकारी ने बताया, ‘‘एनसीबी उस रास्ते और उन कड़ियों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है जिसके जरिये जब्त कोकीन मुंबई पहुंचा। हम अन्य तस्करों की संलिप्तता का भी पता लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार