लाइव न्यूज़ :

स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 14:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि एक महिला ने बादलपुर थाना पुलिस में शिकायत की थी कि दुजाना गांव का रहने वाला अंकित उस पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए कथित रूप से दबाव बना रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति को कुछ दिन पूर्व गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

महिला ने आरोप लगाया कि अंकित ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

डीसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अंकित पुलिसकर्मी नहीं है। इससे पूर्व वह गांजा बेचने के मामले में जेल जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका