लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से राजस्थान में हुआ हादसा, महिला की गई जान, पति की हालत गंभीर

By वैशाली कुमारी | Updated: July 18, 2021 21:08 IST

राजस्थान के गंगापुर में एक घर में खराब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत हो गई है, वही महिला के पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुल्तान सिंह की पत्नी संतोष मीणा ने रास्ते में दम तोड़ दियादंपति के दोनों बेटे हादसे के वक्त घर से बाहर थे, इसलिए सुरक्षित बच गए

राजस्थान के गंगापुर में एक घर में खराब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत हो गई है, वही महिला के पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई करने वाले दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस के मुताबिक आईएएस अधिकारी हर सहाय मीणा के भाई सुल्तान सिंह को कोरोना की वजह से पिछले दो महीने से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। सांस लेने में मदद करने के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई थी। धीरे-धीरे सुल्तान सिंह घर पर ठीक हो रहे थे। उनकी पत्नी संतोष मीणा उनकी देखभाल कर रही थीं।

गंगापुर निवासी संतोष मीणा ने शनिवार सुबह जैसे ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को स्विच ऑन किया, वैसे ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फट गया। माना जा रहा है कि मशीन से ऑक्सीजन का रिसाव हुआ था, जिससे स्विच ऑन होने पर आग लग गई और पूरे घर में आग फैल गई।

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए तो देखा कि पति-पत्नी चीख चिल्ला रहे हैं। दोनों को आग से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। सुल्तान सिंह की पत्नी संतोष मीणा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुल्तान सिंह को इलाज के लिए जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि दंपति के दोनों बेटे हादसे के वक्त घर से बाहर थे, इसलिए सुरक्षित बच गए। उनकी उम्र 10 और 12 साल है। 

टॅग्स :राजस्थानगंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र