लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां से अगवा पुलिस कांस्टेबल की आतंकियों ने की हत्या, शव बरामद

By भारती द्विवेदी | Updated: July 6, 2018 06:52 IST

गुरुवार (5 जुलाई)  की देर रात आतंकियों ने शोपियां जिले से कांस्टेबल जावेद अहमद डार को अगवा किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल जावेद आहमद डार की आतंकियों ने हत्या कर दी है। जावेद की लाश को कुलगाम से बरामद किया गया है। कांस्टेबल की बॉडी कुलगाम के स्थानीय लोगों को मिली है। गुरुवार (5 जुलाई)  की देर रात आतंकियों ने शोपियां जिले से कांस्टेबल जावेद अहमद डार को अगवा किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जावेद को आंतकियों ने शोपियां के मेडिकल शॉप से अगवा किया था।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कांस्टेबल जावेद अहमद को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने वेहिल स्थित उसके घर से अगवा किया था। जावेद को आतंकियों के चुंगल से छुड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अभियान शुरू किया था। साथ ही सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया था।

इससे पहले पिछले महीने की 14 तारीख को आंतकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलमावा से भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के जवान औरंगजेब का अपहरण किया था। फिर उसकी हत्या कर दी थी। आंतकियों ने औरंगजेब को उस वक्त किडनैप किया, जब ईद की छुट्टी ले अपने घर जा रहे थे। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने औरंगजेब के आखिरी पलों का वीडियो भी जारी किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज