लाइव न्यूज़ :

वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2022 18:02 IST

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने 16 सितंबर को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में जमानत दे दी है।विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने इस मामले में बुधवार को फैसला सुनाया।सोमवार को अदालत ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने इस मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने 16 सितंबर को ओखला विधायक के परिसर सहित कई स्थानों पर दिन भर की पूछताछ और छापेमारी के बाद खान को गिरफ्तार किया था।

प्राथमिकी के अनुसार, खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया था। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर अपना आदेश मंगलवार को सुरक्षित रखा था। सोमवार को अदालत ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है और आरोप एक प्रक्रियात्मक चूक हैं, जो विभागीय कार्यवाही को आकर्षित करते हैं। वकील ने कहा कि आईपीसी की धारा 409 (एक लोक सेवक या बैंकर, व्यापारी या एजेंट, आदि द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के लिए सभी सामग्री गायब थी और अभियोजन पक्ष ने अपनी पसंद के कारणों के लिए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को चुना था।

मेहरा ने आगे कहा कि धन का पूरी तरह से दुरुपयोग नहीं हुआ था और न ही किसी भी पैसे के आदान-प्रदान का कोई प्रथम दृष्टया सबूत था, हर पैसे को ट्रैक किया गया था और इसका हिसाब लगाया गया था। अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में जमानत देने की स्थिति नहीं है और खान ने एजेंसी से अपना मोबाइल खो जाने के बारे में झूठ बोला था।

न्यायाधीश ने उनसे पूछा कि खान द्वारा निधि का कथित तौर पर दुरुपयोग करने से सरकारी खजाने को कैसे नुकसान हुआ और साथ ही उन्होंने यह पूछा कि अगर नुकसान हुआ तो कितने का हुआ। इस बीच अदालत ने खान के कथित सहायक और सह-आरोपी लड्डन को दो दिन की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की हिरासत में भेज दिया है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :अमानतुल्लाह खानAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार