लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से एक दिन में रिकार्ड 223 मरीजों की मौत, 38,055 नये मरीज सामने आये

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:11 IST

Open in App

लखनऊ, 24 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में अब तक हुई मौतों का रिकॉर्ड शनिवार को फिर टूट गया तथा सर्वाधिक 223 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 38,055 नये मामले सामने आये।

राज्‍य में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 199 मरीजों की मौत हुई थी तथा कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आये थे।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 223 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कुल 10,959 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं तथा 38,055 और लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10,51,314 पहुंच गया है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस समय कुल 2,88,144 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें पृथक वास में 2,29,744, निजी अस्पतालों में 6,411 और बाकी सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 23,231 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया है और अब तक कुल 7,52,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार को एक दिन में 2.25 लाख से ज्यादा कोविड-19 जांच की गई और अब तक 3.95 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस की कार्रवाई तेज की गई है और जांच एवं टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 5,461 नये मरीज पाए गए और 42 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में वाराणसी में 2,786, कानपुर नगर में 2,044, मेरठ में 1,745, प्रयागराज में 1,468, मुरादाबाद में 1,351 तथा गोरखपुर में 1,344 नये मरीज मिले हैं। प्रयागराज में 15, कानपुर नगर में 13, आगरा में 11 तथा वाराणसी और गाजियाबाद में 10-10 और संक्रमितों की मौत हो गई है।

एटा के मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी अरविंद गर्ग ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय पर अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनकी चुनाव में ड्यूटी करने के उपरांत 19 अप्रैल को ही अचानक तबीयत खराब हो गई थी। 23 फरवरी को ज्यादा तबीयत खराब हो जाने पर परिजनों ने उन्हें आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब