लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 993 नये मामले सामने आये, 65 की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:31 IST

Open in App

ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 993 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,97,146 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 65 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 7,086 हो गयी है। महामारी की तीसरी लहर का असर बच्चों पर अधिक होने की चिंताओं के बीच विभाग ने यह स्पष्ट किया कि 993 नये मरीजों में से 138 नवजात से लेकर 18 साल की उम्र के हैं । अधिकारी ने बताया कि बच्चों और किशोरों की संक्रमण दर कल के 11.98 फीसदी की अपेक्षा आज बढ़ कर 13.33 प्रतिशत हो गयी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 83102 बच्चों और किशोरों में कोविड-19 की पुष्टि हुयी है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 9,536 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,80,471 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । प्रदेश में मंगलवार को 1,064 मरीज ठीक हुये हैं । राज्य में संक्रमण दर 5.79 फीसदी है। इस बीच प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत के बाद से बुधवार तक टीकों की 2,00,21,814 खुराक दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 46,34,242 लोगों को टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। सरकार ने 3,09,85,538 लाभान्वितों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब