लाइव न्यूज़ :

77वीं गणतंत्र दिवस परेडः 10,000 विशेष अतिथियों को न्योता, कौन हैं ये लोग?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2026 17:29 IST

सर्वश्रेष्ठ नवप्रवर्तक, शोधकर्ता और स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूह और प्रमुख सरकारी पहलों के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों सहित एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैनात किया गया है।निकास द्वारों, प्रतिबंधित क्षेत्रों के मार्गों और निषिद्ध वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जा सके।होटलों, गेस्ट हाउसों, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का गहन सत्यापन कर रही हैं।

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर हैं। भारत सरकार के अनुसार, 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनने के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इन अतिथियों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने आय और रोजगार सृजन में अनुकरणीय कार्य किया है। सर्वश्रेष्ठ नवप्रवर्तक, शोधकर्ता और स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूह और प्रमुख सरकारी पहलों के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा कि देश भर से हजारों आमंत्रितों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति वाले इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों सहित एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ मेहमानों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने कहा, "देश 77वें गणतंत्र दिवस के उत्सव की तैयारी कर रहा है, ऐसे में पुलिस सभी नागरिकों और आमंत्रितों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और उत्सवपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने कहा कि इस वर्ष कर्तव्य पथ पर स्थित परिसरों का नामकरण भारतीय नदियों के नाम पर रखकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसका उद्देश्य आगंतुकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। पुलिस के अनुसार, कर्तव्य पथ क्षेत्र को अत्याधुनिक चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में रखा गया है।

हवाई क्षेत्र और आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए ऊंची इमारतों सहित रणनीतिक स्थानों पर विशेष ड्रोन रोधी इकाइयां और स्नाइपर टीम तैनात की जाएंगी। महला ने कहा, "सुरक्षा संबंधी संभावित खतरों को दूर करने के लिए, पुलिस टीम नयी दिल्ली जिले भर के होटलों, गेस्ट हाउसों, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का गहन सत्यापन कर रही हैं।"

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के समन्वय से, मेट्रो स्टेशनों पर नियमित रूप से सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं ताकि आमंत्रित लोगों को प्रवेश और निकास द्वारों, प्रतिबंधित क्षेत्रों के मार्गों और निषिद्ध वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जा सके।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिसद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी