लाइव न्यूज़ :

Ladakh: लद्दाख के तुर्तुक में सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत, 19 गंभीर रूप से घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 27, 2022 17:12 IST

खबर के अनुसार, लद्दाख के तुतुर्क इलाके में श्योक नदी में सेना के जवानों को ले रहा वाहन गिर जाने से 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और जख्मी 19 में से कईयों की दशा नाजुक बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में कई जवान गंभीर रूप से घायलश्योक नदी में गिरा सेना के जवानों को ले रहा वाहनवाहन में 26 जवान थे सवार, सुबह नौ बजे हुआ हादसा

लद्दाख: लद्दाख के तुर्तुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में अब तक भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई, अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। सेना से जुड़े सूत्र ने बताया कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे पहले एएनआई ने बताया कि 7 भारतीय सेना के जवान अब तक तुरतुक सेक्टर (लद्दाख) में एक वाहन दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं, और अन्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

खबर के अनुसार, लद्दाख के तुतुर्क इलाके में श्योक नदी में सेना के जवानों को ले रहा वाहन गिर जाने से 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और जख्मी 19 में से कईयों की दशा नाजुक बताई जा रही है। सेना के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे 26 जवानों का एक दल ट्रक में सवार होकर परतापुर स्थित ट्रांजित कैंप से आगे जा रहे थे। हनीफ सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक जब थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचा तो अचानक ट्रक चालक से असंतुलित होकर सड़क से करीब 50 से 60 नीचे श्योक नदी में फिसल कर गिर गया। 

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई आसपास के लोगों और पुलिस व सेना के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी को सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई जवानों की हालत गंभीर है। यह हादसा उस समय पेश आया जब जवानों से भरा ट्रक श्योक नदी में गिर गया। जवानों की एक टुकड़ी ट्रक में सवार होकर परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सेक्टर के अग्रिम इलाके की ओर जा रही थी।

सेना सूत्रों के मुताबिक, सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी को पहले परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किए जाने की भी खबर मिल रही है। मृतक जवान और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है।

टॅग्स :लद्दाखभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो